इंस्टाग्राम पर ‘तमंचों पे डिस्को’, अब जेल में लगाएंगे ‘ठुमके’

कॉन्सेप्ट पिक्चर: फ्लाईओवर पर युवक तमंचे से फायरिंग करते हुए

खुलेआम अवैध तमंचों से कर रहे थे फायरिंग, पहुंचे जेल

Dehradun, 13 September: सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स का जुनून अब खतरनाक मोड़ ले रहा है। चंद सेकेंड को वायरल होने के लालच में तीन युवकों ने इंस्टाग्राम पर अवैध तमंचे से फायरिंग का वीडियो डाला—सोचा था हीरो बनेंगे, लेकिन अगले ही पल पुलिस की नजर में जीरो बन गए। दून पुलिस ने दबिश देकर तीनों को धर दबोचा और अब यह वायरल स्टार सीधे सलाखों के पीछे हैं।

दो अवैध देसी तमंचे किए गए बरामद

पुलिस के अनुसार, हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो तेजी से वायरल हो रहे थे, जिनमें युवक खुलेआम अवैध तमंचों का प्रदर्शन कर फायरिंग करते हुए नजर आ रहे थे। इन वीडियो को देखने के बाद देहरादून एसएसपी ने तत्काल कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही थाना रायवाला पुलिस सक्रिय हुई और जांच में पता चला कि वीडियो छिद्दरवाला फ्लाईओवर के पास शूट किए गए थे। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपियों की तलाश शुरू की। जिसके बाद पुलिस की मेहनत रंग लाई और मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर तीन युवकों को दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक पुत्र रामू निवासी छिद्दरवाला, भूपेंद्र उर्फ भूरे पुत्र स्वर्गीय राजू निवासी बिजनौर (वर्तमान में छिद्दरवाला) और दीपांशु कुमार पुत्र महिपाल निवासी गन्ना सेंटर छिद्दरवाला के रूप में हुई। इनमें से भूपेंद्र और दीपांशु के पास से दो अवैध देसी तमंचे बरामद किए गए।

खुलेआम अवैध तमंचों से कर रहे थे फायरिंग, पहुंचे जेल
खुलेआम अवैध तमंचों से कर रहे थे फायरिंग, पहुंचे जेल

सहारनपुर से खरीदे थे तमंचे

पूछताछ में आरोपी दीपक ने कबूल किया कि उसने ये तमंचे सहारनपुर से खरीदे थे। वीडियो वायरल करने के लिए उसने फ्लाईओवर के नीचे फायरिंग की और उसका वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। यही नहीं, उसने एक तमंचा अपने चचेरे भाई दीपांशु को दे दिया था, जबकि दूसरा तमंचा अपनी पकौड़े की दुकान पर काम करने वाले भूपेंद्र को बेच दिया था। इसके बाद दीपांशु ने भी अपने साथियों पर धौंस जमाने के लिए तमंचे का प्रदर्शन करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर डाला।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ रायवाला थाने में आर्म्स एक्ट के तहत दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जैनेन्द्र राणा, हेड कांस्टेबल पंकज, हेड कांस्टेबल राजीव यादव, कांस्टेबल प्रदीप गिरी, कांस्टेबल अनुज चौधरी, कांस्टेबल विश्वास और कांस्टेबल अरविंद शामिल रहे। दून के एसएसपी अजय सिंह ने कहा है कि इस तरह के मामलों को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत में हथियारों का प्रदर्शन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

 

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चांदी की चकाचौंध! कीमतों ने बनाया नया रिकॉर्ड

Sat Sep 13 , 2025
शादियों के सीज़न से पहले सोने-चांदी के दाम चढ़े New Delhi/Dehradun, 13 September: भारत में सोना और चांदी दोनों के भावों में कम होने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को सोना और चांदी, दोनों ने ही मार्केट में चमक बिखेर दी। MCX पर अक्टूबर गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट 0.34% चढ़कर […]
शादियों के सीज़न से पहले सोने-चांदी की चकाचौंध!

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share