एक्शन मोड में MDDA: अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कई व्यावसायिक निर्माण सील

MDDA की दून में सख्त कार्रवाई: अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कई व्यावसायिक निर्माण सील

MDDA की दून में सख्त कार्रवाई: अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कई व्यावसायिक निर्माण सील

Dehradun, 27 September: राजधानी देहरादून में शनिवार का दिन अवैध निर्माणकर्ताओं के लिए डर और कार्रवाई का दिन बन गया। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) की संयुक्त टीम ने तड़के से ही बुलडोज़र अभियान छेड़ते हुए शहर और आसपास के इलाकों में दर्जनों बीघा अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया और कई व्यावसायिक निर्माणों पर सील लगा दी। यह ताबड़तोड़ कार्रवाई संयुक्त सचिव गौरव चटवाल और सचिव मोहन सिंह बर्निया के आदेश पर की गई, जिसमें सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज, तकनीकी टीम और पुलिस बल की मजबूत मौजूदगी रही।

MDDA की दून में सख्त कार्रवाई: अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कई व्यावसायिक निर्माण सील
MDDA की राजधानी देहरादून में सख्त कार्रवाई

MDDA (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने सख्त लहजे में कहा कि शहर को अव्यवस्थित तरीके से फैलने नहीं दिया जाएगा और नियमों के विरुद्ध प्लॉटिंग व निर्माण करने वालों पर बिना किसी रियायत के बुलडोज़र चलेगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अवैध कॉलोनियों में निवेश कर अपनी मेहनत की कमाई को खतरे में न डालें। एमडीडीए ने स्पष्ट किया है कि नियोजित और व्यवस्थित विकास के लिए यह अभियान आगे भी कड़ाई से जारी रहेगा

MDDA की प्रमुख कार्रवाई : अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ी कार्यवाही

शिमला बाईपास रोड

  • मानवेन्द्र पुण्डीर की 40 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

सेलाकुई (सेरपुर क्षेत्र)

  • गुलशेर की 10 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

चकराता रोड, शंकरपुर-सेलाकुई

  • डी.सी. बंसल की 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

कल्याणपुर धर्मावाला चौक

  • रासिद की 8 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

अड्डूवाला, शिमला बाईपास

  • नेरन्द्र चौहान का फार्महाउस व 8 व्यावसायिक हट्स सील

धर्मावाला रोड, हरबटपुर

  • राकेश अग्रवाल का अवैध व्यावसायिक निर्माण सील

सहसपुर, मुख्य चकराता रोड

  • सलमान का अवैध व्यावसायिक निर्माण सील

75 राजपुर रोड

  • असरफ खान व गर्ग का अवैध निर्माण सील

संस्कृति लोक कॉलोनी

  • साकिर द्वारा बनाए गए दो अवैध भवन सील

चांचक चौक, बंजारावाला

  • मो. साजिद का अस्थायी व्यावसायिक निर्माण ध्वस्त

 

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Next Post

खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग ने खोला रोजगार का नया द्वार

शनि सितम्बर 27 , 2025
खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग का रामनगर में ई-सेवा प्रशिक्षण केंद्र शुरू Ramnagar, 27 September: खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (भारत सरकार) ने आज नैनीताल जिले के रामनगर स्थित राज्य कार्यालय खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के परिसर में इलेक्ट्रॉनिक सेवा एवं प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्य निदेशक तकनीकी […]
खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग ने रामनगर में इलेक्ट्रॉनिक सेवा एवं प्रशिक्षण केंद्र का किया शुभारंभ

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share