खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग ने खोला रोजगार का नया द्वार

खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग ने रामनगर में इलेक्ट्रॉनिक सेवा एवं प्रशिक्षण केंद्र का किया शुभारंभ

खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग का रामनगर में ई-सेवा प्रशिक्षण केंद्र शुरू

Ramnagar, 27 September: खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (भारत सरकार) ने आज नैनीताल जिले के रामनगर स्थित राज्य कार्यालय खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के परिसर में इलेक्ट्रॉनिक सेवा एवं प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्य निदेशक तकनीकी सेवाएं एवं प्रशिक्षण, कारीगर, प्रशिक्षण एवं डिजाइन, दिनेश कुमार मुख्य अतिथि रहे।

150 प्रशिक्षणार्थियों को लाभ

खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग का रामनगर में ई-सेवा प्रशिक्षण केंद्र शुरू
खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग का रामनगर में ई-सेवा प्रशिक्षण केंद्र शुरू

दिनेश कुमार ने बताया कि पहले चरण में 150 प्रशिक्षणार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक सेवा एवं कारीगर प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत ई-रिक्शा रिपेयरिंग किट एवं बैटरी रिपेयरिंग, सौर ऊर्जा आधारित उत्पाद निर्माण, सिलाई मशीन, रेडीमेड गारमेंट्स, अगरबत्ती, साबुन निर्माण सहित कई लघु उद्योग उत्पादों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। दिनेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए यह पहल स्वरोजगार व उद्यमिता को मजबूत करेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाएगी।

 

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा

उन्होंने कहा कि यह केंद्र ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने में मददगार होगा। साथ ही योजनाओं के अंतर्गत 20 प्रतिशत अनुदान व 80 प्रतिशत बैंक ऋण की व्यवस्था होगी। महिला समूहों को भी विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।

उद्घाटन अवसर पर राज्य कार्यालय प्रभारी राजेश कुमार, राज्य निदेशक तकनीकी सेवाएं अमरपाल सिंह नेगी, ज्योति लांबा सहित अनेक अधिकारी एवं प्रशिक्षु मौजूद रहे।

 

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Next Post

UKSSSC: SIT का बड़ा एक्शन, खालिद के घर और परीक्षा केंद्र से जुटाए अहम साक्ष्य

रवि सितम्बर 28 , 2025
UKSSSC पेपर लीक मामले में खालिद से घंटों पूछताछ, घर और परीक्षा केंद्र से मिले पुख्ता साक्ष्य Haridwar, 28 September: उत्तराखंड की सबसे चर्चित UKSSSC पेपर लीक भर्ती घोटाले की जांच शनिवार को और गहराई तक पहुंच गई। विशेष जांच दल (SIT) ने हरिद्वार में मुख्य आरोपी खालिद के घर […]
UKSSSC: SIT की ताबड़तोड़ कार्रवाई आरोपी खालिद के घर से मिले पुख्ता साक्ष्य

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share