त्योहारों में जाम से राहत के लिए देहरादून में नया ट्रैफिक-पार्किंग प्लान लागू

त्योहारों में जाम से राहत के लिए देहरादून में नया ट्रैफिक-पार्किंग प्लान लागू

त्योहारों में जाम से राहत के लिए देहरादून में नया ट्रैफिक-पार्किंग प्लान लागू

पलटन बाजार जीरो जोन घोषित, 29 ANPR कैमरे और 10 मोबाइल टीमें रखेंगी निगरानी

Dehradun, 16 October: दीपावली और त्योहारी सीजन में बढ़ने वाले यातायात दबाव को देखते हुए देहरादून पुलिस ने शहर के लिए विस्तृत ट्रैफिक-पार्किंग प्लान लागू किया है। पुलिस मुख्यालय ने भीड़भाड़ और जाम की स्थिति से निपटने के लिए विशेष व्यवस्थाएँ की हैं, ताकि मुख्य बाजारों और मार्गों पर यातायात सुचारू रूप से चलता रहे।

समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) वी. मुरुगेशन ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए और रूट डायवर्जन व पार्किंग संकेतक बोर्ड लगाए जाएँ। देहरादून पुलिस ने प्रमुख मार्गों और बाजारों के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। इसमें नो-एंट्री, डायवर्जन, पार्किंग स्थल, सार्वजनिक वाहनों की रूट व्यवस्था और ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती का विस्तृत खाका शामिल है।

शहर के राजपुर रोड, सहस्त्रधारा रोड, रायपुर रोड, चकराता रोड, रिस्पना पुल, धर्मपुर और पटेलनगर से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल तय किए गए हैं।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

मुख्य पार्किंग स्थलों में:

  • एमडीडीए कॉम्प्लेक्स घंटाघर
  • मल्टीस्टोरी पार्किंग कनक चौक
  • रैंजर्स ग्राउंड
  • जनपथ कॉम्प्लेक्स
  • नगर निगम कार्यालय परिसर
  • गांधी इंटर कॉलेज मैदान शामिल हैं।

जीरो जोन क्षेत्र:

पलटन बाजार, धामावाला बाजार, मच्छी बाजार और पीपल मंडी को पूर्णतः पैदल जोन (Zero Zone) घोषित किया गया है। यहां सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक लोडिंग वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

निगरानी और जुर्माना:

शहर में 29 ANPR, 105 RLVD, और 9 SVDS कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे यातायात नियंत्रण कक्ष में रीयल-टाइम निगरानी की जा रही है।
नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने पर ₹1200 जुर्माना लगाया जाएगा।
साथ ही, 10 ट्रैफिक क्रेन और 10 मोबाइल टीमें भी तैनात की गई हैं।

जनता से अपील:

देहरादून पुलिस ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे निजी वाहनों का उपयोग कम करें, निर्धारित पार्किंग में ही वाहन खड़े करें और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अधिक उपयोग करें, ताकि शहर में ट्रैफिक का दबाव कम किया जा सके।

 

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Next Post

रेड लाइट तोड़ी तो तीन महीने का ब्रेक: अब नियम तोड़ना पड़ेगा भारी!

गुरु अक्टूबर 16 , 2025
ओवर स्पीड और रेड लाइट जंप करने वालों की अब खैर नहीं! तीन माह को निलंबित होगा ड्राइविंग लाइसेंस Dehradun, 16 October: अब सड़क पर रफ़्तार के दीवानों और रेड लाइट तोड़ने वालों के दिन लद गए! उत्तराखंड में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर अब सख्त कार्रवाई होगी। मुख्य सचिव आनंद […]
रेड लाइट तोड़ी तो तीन महीने का ब्रेक: अब नियम तोड़ना पड़ेगा भारी!

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share