नराकास हरिद्वार की 41वीं बैठक संपन्न, टीएचडीसी को प्रथम पुरस्कार

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड को नराकास वैजयंती योजना के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड को नराकास वैजयंती योजना के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार

Rishikesh, 29 January: नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), हरिद्वार की 41वीं अर्धवार्षिक बैठक गुरुवार को आईआईटी रुड़की में आयोजित हुई। बैठक में टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड को नराकास वैजयंती योजना के अंतर्गत सार्वजनिक उपक्रमों की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

बैठक की अध्यक्षता डॉ. अमर नाथ त्रिपाठी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. कमल किशोर पंत ने स्वागत संबोधन दिया।

पुरस्कार वितरण समारोह में टीएचडीसी के सहायक प्रबंधक नीरज शर्मा को प्रथम पुरस्कार तथा गोविंद रेलिया को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया। साथ ही वर्ष 2024–25 में राजभाषा के श्रेष्ठ कार्यान्वयन के लिए टीएचडीसी के कॉरपोरेट कार्यालय को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

टीएचडीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सिपन कुमार गर्ग ने इस उपलब्धि पर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि राजभाषा हिंदी के विकास हेतु इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहना आवश्यक है।

बैठक में नराकास हरिद्वार की गतिविधियों की समीक्षा, चर्चा सत्र तथा राजभाषा नीति पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

#TheIndiaVox

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

IIT छात्रों को बताई हेलमेट, सीट बेल्ट और सुरक्षित ड्राइविंग की महत्ता

Thu Jan 29 , 2026
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने IIT गुवाहाटी में सड़क सुरक्षा पर दिया जागरूकता संदेश Dehradun, 29 January: एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध अस्थि रोग विशेषज्ञ, पद्म प्रो. डॉ. बी. के. एस. संजय ने 28 जनवरी को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी में सड़क सुरक्षा विषय पर एक प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक […]
IIT में छात्रों को हेलमेट, सीट बेल्ट और सुरक्षित ड्राइविंग का संदेश

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share