UKSSSC Recruitment 2026: कृषि विभाग और पशुपालन विभाग में 90 पदों पर निकली भर्ती, 21 जून तक करें आवेदन

UKSSSC Recruitment 2026: कृषि विभाग और पशुपालन विभाग में 90 पदों पर निकली भर्ती, 21 जून तक करें आवेदन

UKSSSC Recruitment 2026 के तहत सहायक कृषि अधिकारी समेत 90 पदों पर निकली भर्ती

Dehradun, 26 May: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राज्य के युवाओं के लिए बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग ने कृषि विभाग और पशुपालन विभाग में समूह ‘ग’ के अंतर्गत कुल 90 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार कृषि विभाग में सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 (विकास शाखा अराजपत्रित) के 07 पद और सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 के 82 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा पशुपालन विभाग में चारा सहायक ग्रुप-3 का 01 पद भी शामिल किया गया है। इस तरह कुल 90 पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी होगी।

Also Read: Cockroach Janta Party: बेरोजगारी और नाराज़गी का नया प्रतीक?

21 जून तक कर सकेंगे आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट UKSSSC Official Website पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जून 2026 निर्धारित की गई है। आयोग ने आवेदन पत्र में संशोधन के लिए 24 से 26 जून 2026 तक का समय भी निर्धारित किया है।

आवेदन के दौरान ये दस्तावेज होंगे जरूरी

ऑनलाइन आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को हाईस्कूल प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की दोनों तरफ की छायाप्रति अपलोड करनी होगी। इसके साथ ही आरक्षण से संबंधित प्रमाण पत्र, क्षैतिज एवं ऊर्ध्वाधर श्रेणी प्रमाण पत्र और जिन पदों के लिए अनुभव आवश्यक है, उनके अनुभव प्रमाण पत्र भी अनिवार्य रूप से अपलोड करने होंगे।

Also Read: Youth Unemployment in India: युवाओं की सबसे बड़ी चिंता

इतनी होगी आवेदन फीस

सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं उत्तराखंड के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 150 रुपये रखा गया है। अनाथ अभ्यर्थियों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क रहेगा।

UKSSSC Recruitment 2026 Important Pointers

📌 महत्वपूर्ण जानकारी 📅 विवरण
आवेदन शुरू होने की तिथि 26 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून 2026
आवेदन संशोधन तिथि 24 जून – 26 जून 2026
आवेदन माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in
कुल पद 90
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा
आवेदन शुल्क (सामान्य/OBC) ₹300
आवेदन शुल्क (SC/ST/EWS/दिव्यांग) ₹150
अनाथ अभ्यर्थी निशुल्क

लिखित परीक्षा से होगा चयन

भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों का चयन वस्तुनिष्ठ प्रकार की लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी। राज्य में लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए UKSSSC Recruitment 2026 को बड़ा अवसर माना जा रहा है। खासतौर पर कृषि और पशुपालन क्षेत्र से जुड़े अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती रोजगार के नए द्वार खोल सकती है।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

Next Post

Eid-ul-Zuha 2026 पर बदला अवकाश, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

Tue May 26 , 2026
Eid-ul-Zuha 2026: उत्तराखंड सरकार ने बदली सार्वजनिक अवकाश की तारीख, 27 मई की जगह अब 28 मई को रहेगा अवकाश Dehradun, 26 May: उत्तराखंड सरकार ने Eid-ul-Zuha (बकरीद) को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश की तारीख में बदलाव कर दिया है। पहले जारी आदेश के अनुसार 27 मई 2026 को सार्वजनिक अवकाश […]
Eid-ul-Zuha 2026 पर बदला अवकाश, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share