एलएनएस क्लब ने 350 लोगों को पहुँचाई मदद

एलएनएस क्लब दून ने आपदा प्रभावितों तक पहुंचाई राहत सामग्री

एलएनएस क्लब दून ने आपदा प्रभावितों तक पहुंचाई राहत सामग्री

Dehradun, 22 September: उत्तराखंड में हाल की भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं से मची तबाही में सैंकड़ों घर बर्बाद हो गए। ऐसे ही आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए एलएनएस क्लब दून एलीट ने सक्रिय होकर राहत कार्य किया। क्लब के सदस्यों ने अपने घरों से पैकेट बनाकर लगभग 350 लोगों को भोजन कराया। इसके अलावा, पीड़ितों में कपड़े, आटा और चीनी भी वितरित किए गए।

एलएनएस क्लब ने 350 लोगों को पहुँचाई मदद
एलएनएस क्लब ने 350 लोगों को पहुँचाई मदद

सरकारी और गैर-सरकारी संगठन राहत कार्यों में जुटे हुए हैं। प्रभावितों को भोजन, पानी, कपड़े और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। स्थानीय प्रशासन लगातार प्रभावित इलाकों का दौरा कर स्थिति का आंकलन कर रहा है और सुरक्षित निकासी के उपाय कर रहा है। इसी क्रम में एलएनएस क्लब की सदस्यों एमडीडीए डालनवाला जैसे इलाकों प्रभावितों को राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य किया। क्लब की प्रेसिडेंट वीना गोयल ने बताया कि कुछ साथी व्यक्तिगत कारणों से सीधे उपस्थित नहीं हो पाए, लेकिन उनका मन और सहयोग हमेशा कार्यक्रम के साथ था। सेक्रेटरी नीता मोहन ने कहा कि हमारा कर्तव्य है कि समाजहित में कार्य करते हुए प्रभावितों की मदद करें। सभी सदस्यों ने मिलकर सुनिश्चित किया कि जरूरतमंदों को उचित मदद पहुँच सके। इस दौरान क्लब के पदाधिकारियों ने भविष्य में भी ऐसे राहत कार्यों में सक्रिय योगदान देने और समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया। इस मौके पर ट्रेज़रार रेखा मुदगल, पास्ट डिस्ट्रिक्ट जिला चेयरपर्सन मीनाक्षी मलिक, ममता, माया, नीलू, हिमानी, वर्षा, संगीता और सुषमा उपस्थित रहे।

 

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

 

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

GST 2.0 से सस्ते होंगे रोज़मर्रा के सामान, जानिए पूरा अपडेट

Mon Sep 22 , 2025
GST 2.0 लागू: आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर, नकद लेन-देन में मिलेगी राहत New Delhi/Dehradun, 22 September: महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए त्योहारों से पहले बड़ी खुशखबरी आई है। रोज़मर्रा की ज़रूरतों का सामान, बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का खर्च और छोटे कारोबारियों की जेब […]
त्योहारी सीजन में राहत की सौगात: GST 2.0 से महंगाई पर लगेगा ब्रेक

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share