चमोली में फिर बरसी आफत: बादल फटने से तबाही, 10 लोग लापता, कई घर जमींदोज

चमोली में बरसी आफत: बादल फटने से गांव मलबे में तब्दील

चमोली में बरसी आफत: बादल फटने से तबाही, 10 लोग लापता, कई घर जमींदोज

Chamoli, 18 September: उत्तराखंड में आपदाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। देहरादून के सहस्रधारा में आई तबाही के बाद अब चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र में बुधवार रात कुदरत का कहर टूटा। यहां बादल फटने से कुंतरी और धुर्मा गांव मलबे में तब्दील हो गए।

राहत और बचाव कार्य जारी

चमोली में बरसी आफत: बादल फटने से गांव मलबे में तब्दील
चमोली में बरसी आफत: बादल फटने से गांव मलबे में तब्दील

तेज बारिश के बाद आए मलबे ने छह घरों को पूरी तरह से जमींदोज कर दिया। दस लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं, जबकि दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि मलबे में और भी लोग फंसे हो सकते हैं। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है, लेकिन भारी बारिश और अंधेरे ने प्रशासन के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जिला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर हैं और युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि लगातार हो रही बारिश से खतरा अब भी टला नहीं है। जैसे ही मौसम साफ होगा, नुकसान का सही आकलन और लापता लोगों की जानकारी मिल सकेगी।

Also Read: देहरादून में टूटा 101 साल का बारिश रिकॉर्ड!

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

Dehradun Cloudburst: देहरादून में 21 हुई मृतकों की संख्या

देवभूमि उत्तराखंड में आसमानी आफत का यह ताजा मामला है। इससे पहले राजधानी देहरादून में 16 सितम्बर(मंगलवार) को बादल फटने से तबाही मच गई थी। जिसमें देहरादून में अलग-अलग स्थानों से आठ शव बरामद हुए है। मृतकों की संख्या कुल 21 हो गई है। वहीं 17 लोग अभी भी लापता है।

 

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Next Post

Viral Video: हॉकी से पिटाई करने वाले को पुलिस ने दबोचा, 1 फरार

गुरु सितम्बर 18 , 2025
Viral Video में हॉकी और घूंसे बरसाने वाले आरोपी पर शिकंजा, साथी फरार Dehradun, 18 September: देहरादून में एक सनसनीखेज वीडियो ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है! वीडियो में दो युवक, बेखौफ होकर दिनदहाड़े दो युवकों को हॉकी और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। […]
Viral Video में हॉकी और घूंसे बरसाने वाले आरोपी पर शिकंजा

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share