देहरादून में टूटा 101 साल का बारिश रिकॉर्ड!

देहरादून ने तोड़ा 101 साल का बारिश रिकॉर्ड!

बारिश रिकॉर्ड: 264 मिमी बारिश, 1924 का 212.6 मिमी का रिकॉर्ड टूटा

Dehradun, 17 September: सहस्रधारा में मूसलधार बारिश ने देहरादून का 101 साल पुराना रिकॉर्ड मिटा डाला। मंगलवार को 264 मिमी बारिश ने 1924 का पुराना बारिश रिकॉर्ड का आंकड़ा पीछे छोड़ दिया।

तोड़ डाले 1924 के बारिश रिकॉर्ड

देहरादून ने तोड़ा 101 साल का बारिश रिकॉर्ड!
देहरादून में टूटा 101 साल का बारिश रिकॉर्ड!

बीते 15-16 सितंबर की दरमियानी रात सहस्रधारा पर आसमान ने जमकर कहर बरपाया। बारिश इतनी तेज़ हुई कि देहरादून का 101 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त हो गया। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मंगलवार को सहस्रधारा में 264 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि 3 सितंबर 1924 को 212.6 मिमी बारिश का पुराना रिकॉर्ड था। मालदेवता में भी इसी अवधि में 149 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, जिले में औसत से 91 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज हुई। इस पखवाड़े के दौरान दून में सामान्य से 149 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है।

Also Read: आसमान ने खोला जलप्रलय का दरवाज़ा!

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, 1924 में दून शहर का विस्तार बहुत सीमित था और सहस्रधारा उस समय शहर से दूर माना जाता था। उस दौर में बाहरी इलाकों में बारिश मापने की आधुनिक व्यवस्था भी नहीं थी।

Also Read: सहस्त्रधारा में बादल फटा

मंगलवार को शहर के अन्य क्षेत्रों में भी भारी वर्षा हुई। जौलीग्रांट में 93 मिमी और हाथीबड़कला में 89 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने पहले ही सितंबर में औसत से अधिक वर्षा की चेतावनी जारी की थी। विभाग के अनुसार, फिलहाल बारिश से राहत की संभावना नहीं है और मानसून सक्रिय बना रहेगा।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Labour Cess 2025: अब एक क्लिक पर सब कुछ ऑनलाइन

Wed Sep 17 , 2025
Labour Cess हुआ डिजिटल: उत्तराखंड में नया ऑनलाइन मैनेजमेंट सिस्टम शुरू Dehradun, 17 September: अब Labour Cess जमा कराने के लिए न दौड़-धूप करनी पड़ेगी, न फाइलों में उलझना होगा। उत्तराखंड श्रमायुक्त कार्यालय ने लोगों की सुविधा के लिए ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ऑनलाइन लेबर सेस मैनेजमेंट सिस्टम शुरू कर दिया है। […]
labour cess हुआ डिजिटल: उत्तराखंड में नया ऑनलाइन मैनेजमेंट सिस्टम शुरू

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share