रामनगर में कैंटर की चपेट में आई बुजुर्ग, पैर पर चढ़े दोनों पहिये

Ramnagar, 25 july 2026 । तेलीपुरा रोड पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां पैदल जा रही 56 वर्षीय महिला को एक कैंटर ट्रक ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि कैंटर का दोनों टायर महिला के पैर के ऊपर से गुजर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान फहत जहां, निवासी तेलीपुरा, रामनगर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार फहत जहां तेलीपुरा क्षेत्र से रामनगर की ओर पैदल आ रही थीं। इसी दौरान तेलीपुरा रोड पर एक कैंटर ट्रक की चपेट में आ गईं। टक्कर लगने के बाद कैंटर के दोनों टायर महिला के पैर पर चढ़ गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग तत्काल मदद के लिए दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए रामनगर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनका इलाज किया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कैंटर चालक को पकड़ लिया। बता दें कि कैंटर चालक भी अस्पताल में मौजूद है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटा रही है।
पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही कैंटर चालक से भी पूछताछ की जा सकती है। फिलहाल हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि सड़क पर वाहनों की आवाजाही के बीच पैदल चलने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर भी विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत है। फिलहाल घायल महिला फहत जहां का रामनगर के निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल ने कश्मीर के चिनार बुक फेस्टिवल में किया उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व

रवि जुलाई 26 , 2026
पर्यावरणविद् एवं पर्यावरण कानून विशेषज्ञ नदीम कादरी को ‘गार्डियंस ऑफ द हिमालयाज़ अवॉर्ड’ से किया गया सम्मानित Dehradun, 26 july 2026: राष्ट्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिदृश्य पर उत्तराखंड की बढ़ती पहचान को सशक्त करते हुए, देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल (डीडीएलएफ) ने श्रीनगर में आयोजित तीसरे चिनार बुक फेस्टिवल में राज्य का प्रतिनिधित्व […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share