“आंगन का मिलन” कार्यक्रम को महज कार्यक्रम नहीं, जनसेवा के महत्वपूर्ण अभियान के रूप में लें अधिकारी: रेखा आर्या

  • प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम, विभागीय मंत्री ने बैठक के माध्यम से समुचित तैयारियां समय से पूर्व पूर्ण करने के दिए अधिकारियों को दिशा निर्देश
  • देहरादून, हरिद्वार और बागेश्वर जनपद के 5,920 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम,मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं व्यवस्थित तैयारियां पूरी करने के निर्देश

देहरादून: “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत प्रदेशभर में आयोजित होने वाले “आंगन का मिलन” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज विकास भवन सभागार, देहरादून में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जनपद हरिद्वार एवं बागेश्वर के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
बैठक में विभागीय अधिकारियों ने अवगत कराया कि जनपद देहरादून में 1,907, जनपद हरिद्वार में 3,179 तथा जनपद बागेश्वर में 834 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इन सभी केंद्रों पर “आंगन का मिलन” कार्यक्रम का व्यापक स्तर पर आयोजन किया जाएगा।
मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय से पूर्व पूर्ण कर ली जाएं और आयोजन में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा व्यवधान न हो। उन्होंने कहा कि “आंगन का मिलन” कार्यक्रम को केवल एक कार्यक्रम न समझकर जनसेवा के महत्वपूर्ण अभियान के रूप में लिया जाए, जिसके माध्यम से अधिक से अधिक महिलाओं, बच्चों एवं बालिकाओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ उपलब्ध कराया जा सके।
उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम में अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय समुदाय की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिलाओं एवं बच्चों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराई जाए। आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण के साथ-साथ बच्चों को दिया जा रहा बेहतर एवं अनुकूल वातावरण-रेखा आर्या
विभागीय मंत्री ने कहा कि अभियान के दौरान सराहनीय कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओ और आशा कार्यकत्रियों को सम्मानित किया जाएगा, ताकि उत्कृष्ट कार्य करने वाली बहनों का उत्साहवर्धन हो और अन्य कर्मियों को भी बेहतर कार्य के लिए प्रेरणा मिले। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं, शिशुओं एवं बालिकाओं के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण के साथ-साथ बच्चों को बेहतर एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में भी सरकार प्रतिबद्ध है।
मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा उदासीनता सामने आने पर संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र कुमार, जिला परियोजना अधिकारी मीना बिष्ट, महिला मोर्चा महामंत्री हिमानी वैष्णव, जिलाध्यक्ष मीता सिंह सहित विभागीय अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून ने 60 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की

बुध सितम्बर 23 , 2026
बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : डॉ. जसविंदर पाल सिंह गोगी देहरादून। महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून द्वारा संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 60 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। मंडल अध्यक्षों की पूरी […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share