महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर रंगारंग कार्यक्रम

महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर रंगारंग कार्यक्रम

महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर रंगारंग कार्यक्रम

Dehradun, 02 October: बाल भवन, तरला आमवाला, रायपुर रोड में उत्तराखण्ड राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश बाबला ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया और महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की।

परिषद की महासचिव पुष्पा मानस ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। गांधीजी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर स्वतंत्रता आंदोलन को जनांदोलन का स्वरूप दिया, वहीं शास्त्रीजी ने ’जय जवान, जय किसान’ का नारा देकर देश को नई दिशा दी।

महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर रंगारंग कार्यक्रम

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

प्रतियोगिताओं में बच्चों का उत्साह

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कुर्सी दौड़ में कु. ओवी प्रथम, कु. खुशी द्वितीय और कु. आफरीन तृतीय स्थान पर रहीं। दौड़ प्रतियोगिता (बालक वर्ग) में भोला प्रथम, कृष्णा द्वितीय और आयुष तृतीय रहे। बालिका वर्ग में ओवी ने पहला स्थान, खुशी ने दूसरा और आफरीन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

रस्सी कूद प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की निमिता प्रथम, अक्शा द्वितीय और ओवी तृतीय रहीं। वहीं बालक वर्ग में आशीष प्रथम, शाहिल द्वितीय और अलमास तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में परिषद की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मधुबेरी, कोषाध्यक्ष आशा श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव कमलेश्वर प्रसाद भट्ट, आजीवन सदस्य आनन्दमणि सेमवाल, कविता दत्ता, नारायण सिंह राणा, डॉ. अर्चना डोगरा सहित क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Next Post

ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाएगी UGC

गुरु अक्टूबर 2 , 2025
UGC ने सभी विश्वविद्यालयों को दिए साइबर जागरूकता बढ़ाने के निर्देश New Delhi, 02 October: सोचिए… सुबह उठकर आप मोबाइल ऑन करते हैं और अचानक बैंक अकाउंट खाली! ज़रा कल्पना कीजिए… किसी फर्जी ईमेल पर क्लिक करते ही आपकी सारी निजी जानकारी हैकर्स के पास पहुँच जाए। डिजिटल युग में […]
ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाएगी UGC

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share