CSIR-IIP ने मनाया हिमालय दिवस

CSIR-IIP में मनाया गया हिमालय दिवस

हिमालय दिवस पर CSIR-IIP देहरादून में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

देहरादून, 8 सितम्बर। वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद-भारतीय पेट्रोलियम संस्थान देहरादून (CSIR-IIP) में रविवार को हिमालय दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान के भूकंप विज्ञान प्रभाग के प्रमुख डॉ. नरेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

संस्थान के निदेशक डॉ. हरेंद्र सिंह बिष्ट ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हिमालय केवल भौगोलिक सीमा ही नहीं, बल्कि पारिस्थितिकीय संतुलन और संवहनीय विकास का आधार है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए चंपावत क्षेत्र में संस्थान द्वारा चलाए जा रहे पिरूल ब्रिकेटिंग कार्य का उदाहरण प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि डॉ. नरेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि हिमालय दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि देश के सबसे संवेदनशील भौगोलिक क्षेत्र की चुनौतियों और समाधान पर गंभीरता से विचार करने का अवसर है। उन्होंने हिमालयी क्षेत्रों में भूकंपीय गतिविधियों की प्रवृत्तियों पर प्रकाश डालते हुए जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

कार्यक्रम के दौरान ‘हिमालय एवं आपदाएं’ विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विजेताओं को निदेशक एवं मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का समन्वयन मुख्य वैज्ञानिक एवं विज्ञान संचार प्रमुख हेमंत मधुकर कुलकर्णी ने किया, जबकि संचालन वरिष्ठ हिंदी अधिकारी सोमेश्वर पांडेय ने किया।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

NARI 2025 Report विवादों में: महिला आयोग ने दी कार्रवाई की चेतावनी

Mon Sep 8 , 2025
NARI 2025 Report: महिला आयोग ने पीवैल्यू एनालिटिक्स से मांगे स्पष्टीकरण Dehradun, 08 September: देवभूमि उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून के लिए नेशनल एनुअल रिपोर्ट एंड इंडेक्स ऑन वूमेन सेफ्टी (NARI 2025) की रिपोर्ट विवादों में घिर गई है। राज्य महिला आयोग ने इस रिपोर्ट पर गंभीर आपत्ति जताते हुए इसे […]
NARI 2025 Report: कंपनी प्रतिनिधि आयोग के सवालों पर मौन

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share