महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का काम कर रही है भाजपा सरकार:महाराज

लखपति दीदी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में 48 लखपति दीदी सम्मानित

एकेश्वर। लखपति दीदी योजना का उद्देश्य केवल महिलाओं की आय बढ़ाना नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और समाज में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए सक्षम बनाना भी है। आज देशभर में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी करोड़ों महिलाएँ अपने परिश्रम और कौशल के बल पर परिवार और समाज की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही हैं।

उक्त बात प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने बुधवार को एकेश्वर (पणखेत) विकासखंड मुख्यालय पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित “लखपति दीदी सम्मेलन” को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र चौबटाखाल के अंतर्गत विभिन्न विकासखण्डों से 48 लखपति दीदी बनी महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित नूतन तनू पंत सहित 48 ऐसी वरिष्ठ महिलाओं को भी सम्मानित किया गया जो समाज में किसी न किसी रूप में सेवा कार्य कर रही हैं।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने लखपति दीदी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह के उत्कृष्ट और भव्य आयोजन के लिए भाजपा महिला मोर्चा की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएँ संचालित की गई हैं। उज्ज्वला योजना, जन-धन योजना, मुद्रा योजना, स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन, “नमो ड्रोन दीदी योजना” और विशेष रूप से “लखपति दीदी सम्मेलन” अभियान के द्वारा लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।

महाराज ने कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति सदैव परिश्रमी, संघर्षशील और सहासी रही है। पहाड़ की महिलाएँ खेती, पशुपालन, उद्यम और परिवार की जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। अब समय आ गया है कि हम उन्हें आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण, विपणन और वित्तीय सहायता से जोड़कर और अधिक सशक्त बनाएँ। उन्होंने कहा कि सरकार कि प्रयास है कि प्रदेश कि अधिक से अधिक बहनें स्वयं सहायता समूहों से जुड़ें, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दें, स्वरोजगार अपनाएँ और “वोकल फॉर लोकल” के माध्यम से अपने उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुँचाएँ। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का संकल्प है कि महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएँ। जब हमारी मातृशक्ति सशक्त होगी, तभी उत्तराखंड और भारत सशक्त बनेगा।

इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष एकेश्वर सीमा सजवाण, मोहिना रावत, जिला अध्यक्ष पौड़ी प्रमिला भण्डारी, महिला मोर्चा गढ़वाल संयोजक प्रभारी रेखा डंगवाल, जिला सह प्रभारी सुनीता कोटनाला, पौड़ी जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला, महामंत्री महिपाल सिहं नेगी, लखपति दीदी सम्मेलन संयोजक रेनू घिल्डियाल, सतपुली मंडल अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा असवाल, पोखडा मंडल अध्यक्ष नीलम रावत, बीरोंखाल मंडल अध्यक्ष मीना गुसांई जी भाजपा मण्डल अध्यक्ष राकेश नैथानी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मधुबाला और रजनी मोर्या ने किया।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

संसद मार्च के दौरान छात्रों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में विशाल प्रदर्शन एवं मार्च, राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

बुध जुलाई 22 , 2026
देहरादून । बुधवार को संसद की ओर शांतिपूर्ण मार्च कर रहे छात्रों, युवाओं एवं नागरिकों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज और लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन के विरोध में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (sfi) उत्तराखंड राज्य समिति द्वारा देहरादून में गांधी पार्क से जिलाधिकारी कार्यालय तक विशाल विरोध मार्च एवं प्रदर्शन आयोजित किया […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share