श्री देव सुमन विश्वविद्यालय ने बनाया Pragyanam AI Chatbot, जल्द होगा लॉन्च

श्री देव सुमन विश्वविद्यालय का Pragyanam AI Chatbot जल्द होगा लॉन्च

श्री देव सुमन विश्वविद्यालय ने बनाया ‘प्रज्ञानम्’ एआई चैटबॉट, जल्द होगा लॉन्च

भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित प्रश्नों के देगा त्वरित उत्तर, राज्यपाल ने पहल की सराहना की

Dehradun, 16 March: भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय ने ‘प्रज्ञानम्’ नामक एआई आधारित चैटबॉट विकसित किया है, जिसे जल्द ही सार्वजनिक रूप से लॉन्च किया जाएगा। इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एन. के. जोशी ने लोक भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) के समक्ष ‘प्रज्ञानम्’ चैटबॉट का विस्तृत प्रस्तुतीकरण देते हुए इसकी कार्यप्रणाली और उपयोगिता की जानकारी दी।

कुलपति प्रो. जोशी ने बताया कि ‘प्रज्ञानम्’ प्राचीन भारतीय ज्ञान और आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का एक अनूठा संगम है। इस चैटबॉट को भारतीय ज्ञान प्रणाली से जुड़े विषयों जैसे वेद, उपनिषद, पुराण, प्राचीन भारतीय गणित, आयुर्वेद, दर्शन और भारतीय विज्ञान से संबंधित विस्तृत डाटाबेस के आधार पर विकसित किया गया है।

इसका उद्देश्य विद्यार्थियों, शोधार्थियों और आम नागरिकों को भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधित प्रमाणिक जानकारी डिजिटल माध्यम से सरल और त्वरित रूप में उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि भारत की समृद्ध बौद्धिक विरासत को आधुनिक पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए तकनीक का उपयोग आवश्यक है और ‘प्रज्ञानम्’ इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए इसे ज्ञान और तकनीक के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड, जिसे देवभूमि और ज्ञान की तपोस्थली के रूप में जाना जाता है, वहां से इस प्रकार की नवाचारपूर्ण तकनीक का विकसित होना पूरे देश के लिए प्रेरणादायक है।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार ‘प्रज्ञानम्’ एआई चैटबॉट को जल्द ही विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे देश-विदेश के विद्यार्थी, शोधकर्ता और आम नागरिक भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधित जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

उत्तराखंड मास्टर्स नेशनल गेम्स के लिए 40+, 50+ फुटबॉल व एथलेटिक्स टीम घोषित

Tue Mar 17 , 2026
उत्तराखंड मास्टर्स नेशनल गेम्स के लिए 40+, 50+ फुटबॉल व एथलेटिक्स टीम घोषित डॉ. विरेन्द्र सिंह रावत बोले— उम्र सिर्फ संख्या, 40 के बाद भी खिलाड़ी दिखा रहे दम Dehradun, 17 March: देहरादून: खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ उत्तराखंड ने मास्टर्स नेशनल गेम्स के लिए 40 प्लस, 50 प्लस फुटबॉल टीम […]
उत्तराखंड मास्टर्स नेशनल गेम्स के लिए 40+, 50+ फुटबॉल व एथलेटिक्स टीम घोषित

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share