Red Alert के चलते जिला प्रशासन का बड़ा फैसला, 10 जुलाई को स्कूल रहेंगे बंद
- 24 घंटे के लिए जारी किया गया अवकाश, जिलाधिकारी ने सुरक्षा के मद्देनजर जारी किए आदेश
Dehradun | July 09, 2026
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण डॉ. आशीष चौहान ने जनपद के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

जारी आदेश के अनुसार, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), देहरादून और National Disaster Alert Portal द्वारा जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान में अगले 24 घंटों के दौरान देहरादून जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, आकाशीय बिजली गिरने और अत्यंत तीव्र बारिश के दौर की संभावना जताई गई है। इसके मद्देनजर जनपद के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
प्रशासन ने कहा है कि खराब मौसम के चलते किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए एहतियात के तौर पर यह निर्णय लिया गया है। आदेश के तहत कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 10 जुलाई को अवकाश रहेगा।
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी (CEO) देहरादून और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में इस आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।
Also Read : Lawrence Bishnoi पर अमेरिका का बड़ा एक्शन
प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों के किनारे न जाएं और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
Also Read: उत्तराखंड मौसम अपडेट पढ़ें
हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.
