Edify World School में गूंजी देशभक्ति की भावना, विद्यार्थियों ने जाना सेना का शौर्य

Edify World School में कर्नल हरिकृष्णन ने छात्रों को किया प्रेरित

Edify World School में कर्नल हरिकृष्णन ने विद्यार्थियों को भारतीय सेना के शौर्य, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया

Dehradun, 09 May: युवाओं में राष्ट्रप्रेम और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से Edify World School में शनिवार को प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भारतीय सेना के शौर्य, अनुशासन और बलिदान की गौरवगाथा से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में कर्नल हरिकृष्णन ने गोल्डन की गनर्स के प्रतिनिधि के रूप में विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि देशसेवा केवल सीमा पर लड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि हर नागरिक के भीतर राष्ट्र के प्रति समर्पण, ईमानदारी और जिम्मेदारी की भावना होना भी उतना ही आवश्यक है।

उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े साहस, रणनीति और अदम्य संकल्प की कहानियों के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रेरित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे, जिनका कर्नल हरिकृष्णन ने सरल और प्रेरणादायक शब्दों में उत्तर दिया। उन्होंने छात्रों को सोशल मीडिया पर फैलने वाली फर्जी और भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले उसकी सत्यता जांचना हर जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

विद्यालय के निदेशक पंकज होल्कर ने कर्नल हरिकृष्णन का स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा का मार्ग जागरूकता, अनुशासन और समर्पण से होकर गुजरता है। उन्होंने कहा कि देश के वीर जवान बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

प्रधानाचार्य प्रदीप गौड़ ने भारतीय सेना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जवानों के त्याग और समर्पण के कारण ही देश सुरक्षित और सशक्त है। उन्होंने विद्यार्थियों से सत्य, अनुशासन, ईमानदारी और देशभक्ति के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और उत्साह से गूंज उठा। विद्यार्थियों ने भारतीय सेना के त्याग और समर्पण को करीब से महसूस किया और राष्ट्रसेवा के प्रति नया उत्साह दिखाई दिया।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

चंद्रमणि श्मशान भूमि पर पेयजल योजना का विरोध

Sat May 9 , 2026
मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, डीपीआर निरस्त न होने पर आंदोलन की चेतावनी Dehradun, 09 May: अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड ने चंद्रमणि श्मशान भूमि पर प्रस्तावित पेयजल योजना का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिलाधिकारी देहरादून के माध्यम से ज्ञापन भेजा है। महासभा ने योजना की डीपीआर […]
चंद्रमणि श्मशान भूमि पर पेयजल योजना का विरोध

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share