देहरादून में 2nd Shri Hansraj Memorial Table Tennis Tournament-2026 का शानदार समापन

The Tonsbridge School में संपन्न हुआ Hansraj Memorial Table Tennis Tournament

The Tonsbridge School में संपन्न हुआ Hansraj Memorial Table Tennis Tournament

Welham Girls’ School और The Oasis School ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी, 30 स्कूलों के 350 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

Dehradun, 10 May: The TonsBridge School में आयोजित “2nd Shri Hansraj Memorial Table Tennis Tournament-2026” का तीन दिनों तक चले रोमांचक मुकाबलों के बाद भव्य समापन हो गया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड सहित विभिन्न प्रतिष्ठित स्कूलों के करीब 30 स्कूलों और 350 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के आधार पर गर्ल्स कैटेगरी की ओवरऑल ट्रॉफी Welham Girls’ School तथा बॉयज कैटेगरी की ओवरऑल ट्रॉफी The Oasis School को प्रदान की गई। खिलाड़ियों ने पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन, खेल भावना और बेहतरीन प्रतिभा का परिचय दिया।

प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एवं राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील शर्मा उपस्थित रहे। वहीं पहले दिन विशिष्ट अतिथि के रूप में ओलंपियन एवं एशियन शॉटपुट चैंपियन ओपी करहाना खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं में नेतृत्व, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करते हैं। उन्होंने सतत विकास और स्वस्थ जीवनशैली में खेलों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।

Table Tennis Tournament का शुभारंभ करते अतिथिगण
Table Tennis Tournament का शुभारंभ करते अतिथिगण

कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस कोच विपिन, जिला टेबल टेनिस संघ के सचिव केके शर्मा, अंतरराष्ट्रीय अंपायर गिरीश मधवाल तथा अंतरराष्ट्रीय रेफरी आसिफ भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन विजय नागर ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि खेल जीवन में आत्मविश्वास, नेतृत्व और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने सभी विजेताओं को शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

वहीं स्कूल के निदेशक शैलेंद्र बेंजामिन ने छात्रों को खेल भावना का महत्व समझाते हुए कहा कि खेल न केवल हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ रखते हैं, बल्कि अनुशासन, धैर्य और टीमवर्क भी सिखाते हैं। स्कूल की प्रधानाचार्या रूपा गुसाईं ने भी सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। तीन दिनों तक चले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ने न केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच दिया, बल्कि खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की उत्कृष्ट मिसाल भी पेश की।

गर्ल्स इवेंट के परिणाम (टीम इवेंट)

U-15 Girls

प्रथम — Summer Valley School
द्वितीय — Welham Girls School
तृतीय — The TonsBridge School
तृतीय — Him Jyoti

U-17 Girls

प्रथम — Welham Girls School
द्वितीय — The TonsBridge School
तृतीय — Vantage Girls
तृतीय — Him Jyoti

U-19 Girls

प्रथम — Him Jyoti
द्वितीय — Welham Girls School
तृतीय — The TonsBridge School
तृतीय — The Asian School

Singles Event

U-15 Girls

प्रथम — Shanaya Sachdeva
द्वितीय — Jahnvi Rawat
तृतीय — Saavi
तृतीय — Aasmi Aggarwal

U-17 Girls

प्रथम — Tanisha Ravi Chowdhary (Welham Girls’ School)
द्वितीय — Anika Agrawal (Welham Girls’ School)
तृतीय — Karina (Army Public School, Birpur)
तृतीय — Neha (Summer Valley School)

U-19 Girls

प्रथम — Priya (Him Jyoti School)
द्वितीय — Advika Agrawal (Welham Girls’ School)
तृतीय — Ruhonika Gulati (Wynberg Allen School)
तृतीय — Ananya Jain (Him Jyoti School)

बॉयज इवेंट के परिणाम (टीम इवेंट)

Hansraj Memorial Table Tennis Tournament में 30 स्कूलों की भागीदारी
Hansraj Memorial Table Tennis Tournament में 30 स्कूलों की भागीदारी

U-15 Boys

प्रथम — The Oasis School
द्वितीय — Bright Land School
तृतीय — New Doon Blossom School
चतुर्थ — Adroit Progressive School

U-17 Boys

प्रथम — The Oasis School
द्वितीय — Wynberg Allen School
तृतीय — Shri Ram Centennial School
तृतीय — The TonsBridge School

U-19 Boys

प्रथम — SVM
द्वितीय — Welham Boys School
तृतीय — The TonsBridge School
तृतीय — Col. Brown School

Singles Event

U-15 Boys

प्रथम — Rudraksh Vishwakarma (Adroit Progressive School)
द्वितीय — Rudransh Gaur (Bright Land School)
तृतीय — Yuvraj Vishwakarma (The Oasis School)
तृतीय — Himansh (Shri Ram Centennial School)

U-17 Boys

प्रथम — Nivedit S. Bora (The Oasis School)
द्वितीय — Kabeer Jain (The TonsBridge School)
तृतीय — Saatvik Gupta (The Oasis School)
तृतीय — Shubham Shan (SVM)

U-19 Boys

प्रथम — Sanyam Pal (SVM)
द्वितीय — Ishan Bhatt (Welham Boys School)
तृतीय — Angad Singh (Welham Boys School)
तृतीय — Saurav Sharma (SVM)

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

Next Post

Road Safety Awareness Campaign: सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर ईटानगर पहुंचे डॉ. बी.के.एस. संजय

Sun May 10 , 2026
Road Safety Awareness Campaign: ईटानगर में डॉ. बी.के.एस. संजय की पहल राज्यपाल के.टी. परनाइक से मुलाकात, सड़क सुरक्षा को लेकर किया संवाद Itanagar/Dehradun, 10 May: संयुक्त राष्ट्र वैश्विक सड़क सुरक्षा सप्ताह-2026 के अवसर पर अरुणाचल प्रदेश प्रवास के दौरान प्रसिद्ध ऑर्थोपीडिक सर्जन, लेखक, सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान से जुड़े एवं […]
Road Safety Awareness Campaign: सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर ईटानगर पहुंचे डॉ. बी.के.एस. संजय

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share