Prismaura 2025 में बच्चों ने किया शाानदार प्रतिभा का प्रदर्शन

Prismaura 2025 में बच्चों ने किया शाानदार प्रतिभा का प्रदर्शन

ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में ‘Prismaura 2025’ के साथ मनाया स्थापना दिवस, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियाँ

Dehradun, 15 October: ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में बुधवार को स्थापना दिवस समारोह और वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव ‘Prismaura 2025’ का भव्य आयोजन किया गया। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह, उल्लास और रचनात्मकता का सुंदर संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात छात्रों ने हिंदी एवं अंग्रेज़ी भाषण, समूह नृत्य, गायन और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यालय की उपलब्धियों और संस्थान की मूल भावना को मंच पर जीवंत किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रोफेसर डॉ. कमल धनशाला ने विद्यालय परिवार को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। डॉ. राखी घनशाला ने विद्यार्थियों को अपने जीवन में अनुशासन, सृजनशीलता और सामाजिक दायित्व अपनाने की प्रेरणा दी।

Prismaura 2025 में रचनात्मकता का जलवा
Prismaura 2025 में रचनात्मकता का जलवा

Prismaura 2025 में रचनात्मकता का जलवा

‘Prismaura 2025’ के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं आयोजित की गई। जिसके तहत ड्रामा, डिबेट, आर्ट व क्राफ्ट, म्यूज़िकल परफॉर्मेंस और फ्यूजन डांस में छात्रों की प्रतिभा को सभी ने जमकर सराहा। रंग-बिरंगे परिधानों और ऊर्जावान प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। विद्यालय की प्राचार्या ने अपने संबोधन में कहा कि स्थापना दिवस केवल संस्थान की नींव का प्रतीक नहीं, बल्कि यह दिन छात्रों के सपनों, मेहनत और सीख का उत्सव है।उन्होंने ‘Prismaura’ को विद्यालय की सृजनात्मकता और एकता का उत्सव बताया।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें
Prismaura 2025 में उत्साह, उल्लास और रचनात्मकता का सुंदर संगम देखने को मिला।
Prismaura 2025 में रचनात्मकता का सुंदर संगम देखने को मिला।

कृतज्ञता और गौरव का पल

समारोह के अंत में विद्यालय ने अपने संस्थापक प्रो. डॉ. कमल घनशाला के योगदान को याद किया। छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने एक साथ मिलकर विद्यालय की प्रगति और उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया। पूरे परिसर में संगीत, रंग और उत्सव की गूंज देर तक बनी रही।

 

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अर्धनारीश्वर से कलिंग नर्तनम तक: नृत्यांगना अरुणिमा की प्रस्तुति ने जीता दिल

Wed Oct 15 , 2025
विरासत 2025 में नृत्यांगना अरुणिमा कुमार के कुचिपुड़ी नृत्य से बही भक्ति की लहर Dehradun, 15 October: राजधानी में चल रहे सांस्कृतिक समारोह ‘विरासत 2025’ में बुधवार की शाम भारतीय शास्त्रीय नृत्य की रंगीन छटा बिखर गई। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कुचिपुड़ी नृत्यांगना अरुणिमा कुमार की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों को […]
अर्धनारीश्वर से कलिंग नर्तनम तक: नृत्यांगना अरुणिमा की प्रस्तुति ने जीता दिल

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share