ग्राफिक एरा में एडब्लूएस कोडिंग प्रतियोगिता में सक्षम ने मारी बाजी

ग्राफिक एरा में एडब्लूएस कोडिंग प्रतियोगिता में सक्षम ने मारी बाजी

क्लाउड कम्प्यूटिंग और एआइ में दिखाई तकनीकी महारत

500 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाया नवाचार का जोश

Dehradun, 04 November: ग्राफिक एरा डीम्ड विश्वविद्यालय में तकनीकी नवाचार और प्रोग्रामिंग दक्षता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अमेज़न वेब सर्विसेज़ (AWS) के सहयोग से “AWS Jam” कोडिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विवि के विभिन्न संकायों से 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर क्लाउड कम्प्यूटिंग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और मशीन लर्निंग (ML) आधारित चुनौतियों के समाधान में अपनी तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों को सीमित समय में AWS प्लेटफॉर्म पर वास्तविक जीवन से जुड़ी समस्याओं को हल करना था। इस प्रक्रिया में उनकी प्रोग्रामिंग दक्षता, समस्या समाधान कौशल, रणनीति निर्माण और टीम वर्क का मूल्यांकन किया गया।

कड़े मुकाबले के बाद बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र सक्षम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लीडरबोर्ड में प्रथम स्थान हासिल किया और विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं बीटेक द्वितीय वर्ष के अतिशय जैन ने द्वितीय स्थान तथा अनुज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनों विजेताओं को नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह और प्रति-कुलपति डॉ. संतोष एस. सर्राफ ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्रों को वैश्विक स्तर की तकनीकी प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करती हैं और उन्हें उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं से जोड़ती हैं।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय कार्यकलापों के अधिष्ठाता डॉ. डी.आर. गंगोडकर, कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभागाध्यक्ष डॉ. देवेश प्रताप सिंह, AWS विशेषज्ञ मोहित शर्मा और ईशु मित्रा सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन AWS समन्वयक आकांक्षा गुप्ता ने किया।

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Next Post

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय ने जीता 36वीं आंचलिक युवा संसद का खिताब

मंगल नवम्बर 4 , 2025
केवि अखनूर रहा द्वितीय, पीएमश्री केंवि कपूरथला तीसरे स्थान पर Dehradun, 04 November: केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी में आयोजित दो दिवसीय 36वीं आंचलिक युवा संसद प्रतियोगिता में दिल्ली संभाग के डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। जम्मू […]
डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय ने जीता 36वीं आंचलिक युवा संसद का खिताब

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share