एशियन स्कूल में AMUN 2026 का सफल आयोजन

एशियन स्कूल में AMUN 2026 का सफल आयोजन

AMUN 2026: 600 प्रतिनिधियों की भागीदारी, छात्रों ने कूटनीति व नेतृत्व कौशल का किया प्रदर्शन

Dehradun, 26 April: देहरादून स्थित एशियन स्कूल में 25 एवं 26 अप्रैल 2026 को मॉडल यूनाइटेड नेशंस कॉन्फ्रेंस (AMUN-2026) का सफल आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में शहर के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के लगभग 600 छात्रों ने भाग लिया और वैश्विक मुद्दों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में कूटनीति, नेतृत्व क्षमता, तार्किक सोच एवं निर्णय लेने की योग्यता का विकास करना रहा। सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC), मानवाधिकार परिषद (UNHRC) तथा महासभा (UNGA) सहित कुल 16 समितियों में विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विषयों पर विस्तृत चर्चा और वाद-विवाद आयोजित किए गए।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

वैश्विक मुद्दों पर हुई गहन चर्चा

सम्मेलन में प्रतिभागियों ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति, मानवाधिकार, महिलाओं की स्थिति, वैश्विक अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे। विभिन्न समितियों के माध्यम से छात्रों को वास्तविक वैश्विक परिदृश्य को समझने और समाधान प्रस्तुत करने का अवसर मिला।

कई प्रमुख स्कूलों की रही भागीदारी

कार्यक्रम में देहरादून के कई प्रमुख विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया, जिनमें एशियन स्कूल, द आर्यन स्कूल, यूनिसन वर्ल्ड स्कूल, इकोल ग्लोबल इंटरनेशनल गर्ल्स स्कूल, ज्ञानंदा स्कूल, द ओएसिस स्कूल और द टोंस ब्रिज स्कूल शामिल रहे।

मुख्य अतिथि ने किया मार्गदर्शन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजर मोहम्मद अली शाह ने छात्रों को नेतृत्व, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे विषयों पर अपने अनुभव साझा किए। विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती रुचि प्रधान दत्ता ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों को वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करने और विचारों के आदान-प्रदान का मंच प्रदान करते हैं।

श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को किया गया सम्मानित

सम्मेलन के समापन अवसर पर विभिन्न समितियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, इकोल ग्लोबल इंटरनेशनल गर्ल्स स्कूल को सर्वश्रेष्ठ विद्यालय प्रतिनिधिमंडल घोषित किया गया।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

संख्य योग फाउंडेशन: शिक्षकों को दिए सफल शिक्षण के सूत्र

Thu Apr 30 , 2026
संख्य योग फाउंडेशन ने सरस्वती विद्या मंदिर मडुबाला में आयोजित की टीचर ट्रेनिंग, प्रभावी शिक्षण के दिए महत्वपूर्ण टिप्स डॉ. मुकुल शर्मा ने शिक्षकों को बच्चों की मनोवृत्ति समझने और कम्युनिकेशन स्किल्स पर दिया विशेष मार्गदर्शन Dehradun, 30 April: संख्य योग फाउंडेशन द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर मडुबाला में एक विशेष […]
संख्य योग फाउंडेशन: शिक्षकों को दिए सफल शिक्षण के सूत्र

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share