दून यूनिवर्सिटी की मेस में खाने में निकले कीड़े, भड़के छात्रों ने घेरा कुलपति आवास

दून यूनिवर्सिटी की मेस के खाने में कीड़ा मिलने की तस्वीर

खाने में कीड़ा मिलने की तस्वीरें सामने आने के बाद देर रात छात्रों का हंगामा; कुलपति आवास के बाहर नारेबाजी, पुलिस और चीफ प्रॉक्टर भी पहुंचे

देहरादून | 28 सितंबर, 2026

जिस खाने के भरोसे छात्र हॉस्टल में रह रहे हैं, उसी थाली में कीड़ा मिलने की तस्वीरों ने दून विश्वविद्यालय की मेस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोमवार रात मामला इतना बढ़ा कि नाराज छात्र-छात्राएं कुलपति आवास के बाहर पहुंच गए और देर रात तक विरोध-प्रदर्शन किया।

वीडियो देखें और यहां क्लिक करें न्यूज़ पोर्टल वीडियो CTA स्टिकर

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

बताया गया कि अलकनंदा गर्ल्स हॉस्टल की मेस में भोजन को लेकर छात्राओं ने आपत्ति जताई। खाने में कीड़ा मिलने की बात सामने आने के बाद छात्राओं में नाराजगी बढ़ गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कुलपति आवास के बाहर एकत्र हो गए। इस दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी हुई।

दून यूनिवर्सिटी की मेस के खाने में कीड़ा मिलने के बाद छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन।

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर को भी स्थिति संभालने के लिए बुलाया गया। प्रशासन की ओर से छात्रों से बातचीत कर उनकी शिकायतें सुनने और मामला शांत कराने का प्रयास किया गया। हालांकि, देर रात तक छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते रहे।

दून यूनिवर्सिटी की मेस के खाने में कीड़ा मिलने के बाद छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन।

मेस की व्यवस्था को लेकर पहले भी उठ चुके हैं सवाल

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि मेस के भोजन की गुणवत्ता को लेकर पहले भी शिकायतें की जा चुकी हैं। उनका आरोप है कि शिकायतों के बावजूद व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। सोमवार रात भोजन में कीड़ा मिलने की घटना के बाद छात्रों का आक्रोश और बढ़ गया।

छात्रों का कहना है कि हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए मेस का भोजन रोजमर्रा की जरूरत है। ऐसे में भोजन की स्वच्छता और गुणवत्ता को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही सीधे छात्रों के स्वास्थ्य से जुड़ा विषय बन जाती है।

कुलपति ने क्या कहा?

दून यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने बताया कि उन्होंने सोमवार सुबह बॉयज हॉस्टल का निरीक्षण किया था। व्यस्तता के कारण गर्ल्स हॉस्टल का निरीक्षण नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी छात्रों की ओर से मेस को लेकर शिकायतें मिली थीं, जिस पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए थे।

कुलपति के अनुसार विश्वविद्यालय में छात्रों को 2200 रुपये में तीन समय का भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि 29 सितंबर को विश्वविद्यालय में छात्र परिषद के चुनाव होने हैं और कुछ छात्र इस मामले को राजनीतिक मुद्दे के तौर पर भी उठा रहे हैं।

फिलहाल मेस में भोजन की गुणवत्ता को लेकर छात्रों की शिकायत और विश्वविद्यालय प्रशासन के दावों के बीच स्थिति पर नजर बनी हुई है।

 

📲 हर जरूरी अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

WhatsApp Channel – ताज़ा खबरों के लिए [CLICK HERE]

Instagram – न्यूज और वीडियो अपडेट्स के लिए [CLICK HERE]

Facebook – खबरों और खास अपडेट्स के लिए [CLICK HERE]

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

छात्रसंघ चुनाव से पहले देर रात गरमाया माहौल, एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

मंगल सितम्बर 29 , 2026
विनीत कुमार के खिलाफ एनबीडब्ल्यू पर पुलिस कार्रवाई का विरोध, दिलाराम चौक पर पुलिस से हुई धक्का-मुक्की; पहले सीएम आवास जाने की थी तैयारी देहरादून | 28 सितंबर, 2026 छात्रसंघ चुनाव से ठीक एक दिन पहले सोमवार देर रात कांग्रेस और एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से शहर का माहौल गरमा […]
देहरादून में छात्रसंघ चुनाव से पहले कांग्रेस-एनएसयूआइ का प्रदर्शन

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share