संख्य योग फाउंडेशन: शिक्षकों को दिए सफल शिक्षण के सूत्र

संख्य योग फाउंडेशन: शिक्षकों को दिए सफल शिक्षण के सूत्र

संख्य योग फाउंडेशन ने सरस्वती विद्या मंदिर मडुबाला में आयोजित की टीचर ट्रेनिंग, प्रभावी शिक्षण के दिए महत्वपूर्ण टिप्स

डॉ. मुकुल शर्मा ने शिक्षकों को बच्चों की मनोवृत्ति समझने और कम्युनिकेशन स्किल्स पर दिया विशेष मार्गदर्शन

Dehradun, 30 April: संख्य योग फाउंडेशन द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर मडुबाला में एक विशेष टीचर ट्रेनिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन के प्रेसिडेंट डॉ. मुकुल शर्मा ने शिक्षकों को प्रभावी शिक्षण (Effective Teaching) के महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

कार्यशाला के दौरान डॉ. शर्मा ने कहा कि हर बच्चा अपने आप में यूनिक होता है और उसकी सीखने की प्रक्रिया भी अलग होती है। इसलिए एक शिक्षक का दायित्व केवल पढ़ाना ही नहीं, बल्कि बच्चे की मनोदशा को समझना और उसके साथ बेहतर संवाद स्थापित करना भी है। उन्होंने बताया कि एक अच्छा शिक्षक बच्चे के जीवन में स्थायी प्रभाव छोड़ता है, जिसे बच्चा जीवनभर याद रखता है और आगे भी साझा करता है।

उन्होंने शिक्षकों को यह भी सुझाव दिया कि बच्चों के अभिभावकों के साथ नियमित संवाद बनाए रखना जरूरी है, जिससे बच्चे के व्यवहार और विकास को बेहतर तरीके से समझा जा सके।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

इस प्रशिक्षण में जीवन में सफलता के लिए आवश्यक कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई, जिनमें सेल्फ मैनेजमेंट, बिलीफ सिस्टम, गोल सेटिंग, टाइम मैनेजमेंट, स्ट्रेस कंट्रोल, इमोशनल मैनेजमेंट, एक्शन प्लानिंग और नॉलेज डेवलपमेंट शामिल रहे।

कार्यशाला में विद्यालय की प्रधानाध्यापक श्री मंडोला जी सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे और उन्होंने इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताया।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

युवा संवाद कार्यक्रम में नशामुक्ति और आत्म-विकास पर जोर

गुरु अप्रैल 30 , 2026
युवा संवाद कार्यक्रम में नशामुक्ति और आत्म-विकास पर जोर “पुरानी सोच छोड़ें, नई ऊर्जा अपनाएं” — युवाओं को रीबिल्ट होने और नकारात्मकता से बाहर आने की प्रेरणा Dehradun, 30 April: संख्य योग फाउंडेशन द्वारा कर्मा वेलफेयर सोसाइटी में “युवा संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं को सकारात्मक सोच, […]
युवा संवाद कार्यक्रम में नशामुक्ति और आत्म-विकास पर जोर

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share