युवा संवाद कार्यक्रम में नशामुक्ति और आत्म-विकास पर जोर

युवा संवाद कार्यक्रम में नशामुक्ति और आत्म-विकास पर जोर

युवा संवाद कार्यक्रम में नशामुक्ति और आत्म-विकास पर जोर

“पुरानी सोच छोड़ें, नई ऊर्जा अपनाएं” — युवाओं को रीबिल्ट होने और नकारात्मकता से बाहर आने की प्रेरणा

Dehradun, 30 April: संख्य योग फाउंडेशन द्वारा कर्मा वेलफेयर सोसाइटी में “युवा संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं को सकारात्मक सोच, आत्म-विकास और नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में फाउंडेशन के फाउंडर प्रेसिडेंट डॉ. मुकुल शर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में खुद को “रीबिल्ट” करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे जैसी बुरी आदतों को अपने मन से हमेशा के लिए समाप्त करें। उन्होंने बताया कि जीवन में हम जो पुरानी सोच और आदतें अपनाए हुए हैं, उनमें से बहुत कुछ अब अप्रासंगिक (आउट ऑफ सिलेबस) हो चुका है, जिसके कारण हमें अपेक्षित परिणाम नहीं मिलते।

डॉ. मुकुल शर्मा ने युवाओं को सकारात्मक सोच अपनाने और सबकॉन्शियस माइंड को मजबूत करने का दिया संदेश
डॉ. मुकुल शर्मा ने युवाओं को सकारात्मक सोच अपनाने और सबकॉन्शियस माइंड को मजबूत करने का दिया संदेश

डॉ. शर्मा ने कहा कि नकारात्मक विचारों की सफाई कर मन और मस्तिष्क को नई सकारात्मक ऊर्जा से भरना चाहिए। इससे न केवल व्यक्ति का निर्माण होता है, बल्कि समाज, राज्य और राष्ट्र के विकास में भी योगदान मिलता है। उन्होंने सबकॉन्शियस माइंड की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि व्यक्ति का व्यवहार और निर्णय काफी हद तक इसी पर निर्भर करता है। यदि हम इसमें से नकारात्मकता को हटाकर सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करें, तो जीवन में बेहतर बदलाव संभव है।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

कार्यक्रम के दौरान डॉ. शर्मा ने कई प्रैक्टिकल उदाहरणों के माध्यम से युवाओं को मोटिवेट किया। इस अवसर पर कर्मा वेलफेयर सोसाइटी के फाउंडर श्री रवि जी और श्री मयंक जी भी उपस्थित रहे।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

कान्हा शांति वनम में जुटे देश-विदेश के साधक, मानवता पर जोर

गुरु अप्रैल 30 , 2026
कान्हा शांति वनम में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने लिया भाग गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान को बताया मानवता और सहिष्णुता का सर्वोच्च उदाहरण Dehradun, 30 April: गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष के अवसर पर, पूज्य बाबूजी महाराज की 127वीं जयंती और तुकडोजी महाराज की […]
कान्हा शांति वनम में जुटे देश-विदेश के साधक, मानवता पर जोर

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share