चंद्रमणि श्मशान भूमि पर पेयजल योजना का विरोध

चंद्रमणि श्मशान भूमि पर पेयजल योजना का विरोध

मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, डीपीआर निरस्त न होने पर आंदोलन की चेतावनी

Dehradun, 09 May: अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड ने चंद्रमणि श्मशान भूमि पर प्रस्तावित पेयजल योजना का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिलाधिकारी देहरादून के माध्यम से ज्ञापन भेजा है। महासभा ने योजना की डीपीआर तत्काल निरस्त करने की मांग की है।

महासभा के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्रस्तावित पानी का ट्यूबवेल और टैंक श्मशान घाट की भूमि पर बनाए जाने की योजना है। उनका कहना है कि संबंधित भूमि राजस्व अभिलेखों में मरघट के रूप में दर्ज है और मृत शरीरों से जुड़ी होने के कारण वहां का पानी जनमानस के लिए शुद्ध नहीं माना जा सकता।

उन्होंने कहा कि यह योजना हिंदू संस्कृति, धार्मिक मान्यताओं और जनभावनाओं के विरुद्ध है। महासभा ने आरोप लगाया कि सरकार को हठधर्मिता दिखाकर जनता के धन का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए और लोगों के स्वास्थ्य व भावनाओं के साथ खिलवाड़ से बचना चाहिए।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

महासभा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही योजना की डीपीआर निरस्त नहीं की गई तो संगठन और स्थानीय जनमानस आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में लालचंद शर्मा, मुकुल शर्मा, सीताराम नौटियाल, मनोज शर्मा, पियूष गौड़, विजेंद्र प्रसाद ममगई, रजनी रमेश मांगू, सुभाष धस्माना, सतीश शर्मा, संजय और अशोक मिश्रा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

UKSSSC की 14 भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

Sat May 9 , 2026
UKSSSC ने जारी किया भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर, 2000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती वर्षभर में आयोजित होंगी 14 भर्ती परीक्षाएं, युवाओं को मिली बड़ी राहत Dehradun, 09 May: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। Uttarakhand Subordinate Service Selection Commission (UKSSSC) ने विभिन्न […]
UKSSSC ने जारी किया 2026 भर्ती परीक्षा कैलेंडर

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share