कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून

कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत
हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ऋषिकेश तथा रानीपोखरी, रायवाला क्षेत्र का भ्रमण कर कावंड मेले के लिए किये गये पुलिस प्रबन्धों का जायजा लिया गया। भ्रमण के दौरान पुलिस व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए एसएसपी दून द्वारा उपस्थित अधिकारियों को त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।
भ्रमण के दौरान कावड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर एसएसपी देहरादून द्वारा उनका स्वागत किया गया तथा उनसे वार्ता कर उनकी यात्रा के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। वार्ता के उपरांत सभी श्रद्धालुओं को फल, पेय पदार्थ तथा मिष्ठान वितरित करते हुए उनकी सुरक्षित एंव सुगम यात्रा हेतु अपनी शुभकामनाएं दी। उसके बाद एसएसपी देहरादून कावड़ ड्यूटी में नियुक्त पुलिस कर्मियों से वार्ता कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए सभी कर्मियों को अपने स्वास्थय का ध्यान रखने तथा पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी ड्यूटियों का निर्वहन करने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान एसएससी देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारियों को कावड़ यात्रा के अंतिम पड़ाव में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के दृष्टिगत आसपास के जनपदों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए पुर निर्धारित मार्गो पर ही कावड़ यात्रा को संचालित किए जाने तथा श्रद्धालुओं के वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही खड़ा करवाने के निर्देश दिए गए, जिससे मुख्य मार्गों पर अनावश्यक रूप से वाहनों का दबाव न बढ़े तथा कावड़ यात्रा सुचारू रूप से संचालित हो सके। निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान एसएसपी देहरादून के साथ पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

9 अगस्त को रवि म्यूजिकल ग्रुप की 25वीं सालगिरह के उपलक्ष में संगीतमय शाम का होगा आयोजन

शनि अगस्त 8 , 2026
देहरादून । रवि म्यूजिकल ग्रुप जो कि देहरादून उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल, पंजाब और आसपास के सभी राज्यों में 25 वर्षों से मनोरंजन के क्षेत्र में निरन्तर अपनी सेवायें दे रहा है, जिसमें सरकारी, गैर-सरकारी, जैसे कि ओ०एन०जी०सी०, ऑर्डनेन्स, लाल बहादुर शास्त्री अकादमी मसूरी, एन०सी०जी०जी० मसूरी, आई०एम०ए०, दून क्लब, […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share