सेवा पखवाड़ा बना जनता की चौपाल, हजारों लोगों ने उठाया सरकारी योजनाओं का लाभ

सेवा पखवाड़ा बना जनता की चौपाल, हजारों लाभार्थी

सेवा पखवाड़ा में 3,500 से अधिक लाभार्थियों को स्वास्थ्य, पेंशन, आयुष्मान कार्ड और रोजगार सहित कई सरकारी योजनाओं का लाभ मिला।

Rishikesh\Dehradun | July 04, 2026

धामी सरकार के पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर ऋषिकेश के आईडीपीएल ग्राउंड में आयोजित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा आम लोगों के लिए सरकारी योजनाओं और सेवाओं का बड़ा केंद्र बन गया। कार्यक्रम में 20 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया, जबकि 3,500 से अधिक लाभार्थियों को विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध कराया गया।

सेवा पखवाड़ा बना जनता की चौपाल, हजारों लाभार्थी
सेवा पखवाड़ा बना जनता की चौपाल, हजारों लाभार्थी

कार्यक्रम के दौरान देहरादून, हरिद्वार और टिहरी जनपद के विभिन्न सरकारी विभागों ने संयुक्त रूप से बहुउद्देशीय शिविर लगाया। यहां लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया और पात्र लाभार्थियों को स्वास्थ्य, समाज कल्याण, कृषि, उद्योग, पशुपालन, मत्स्य, डेयरी, बैंकिंग और अन्य विभागों की योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया गया।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

स्वास्थ्य शिविर में 1,009 मरीजों का उपचार

विशाल स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 1,009 मरीजों की जांच कर उपचार किया। इनमें 212 हड्डी रोग, 70 स्त्री रोग और 81 नेत्र, नाक एवं कान (ईएनटी) के मरीज शामिल रहे। इसके अलावा 95 एक्स-रे, 70 रक्त जांच, 13 बच्चों का टीकाकरण, 15 आयुष्मान कार्ड और 20 आभा (ABHA) कार्ड बनाए गए। आयुष विभाग ने 310 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया, जबकि 23 दिव्यांग प्रमाण-पत्रों का ऑनलाइन पंजीकरण भी किया गया।

पेंशन से लेकर दिव्यांग सहायता तक मिली राहत

समाज कल्याण विभाग ने शिविर में 75 लोगों की विधवा, वृद्धावस्था और दिव्यांग पेंशन मौके पर स्वीकृत की। इसके साथ ही 10 यूडीआईडी कार्ड जारी किए गए और 280 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए।

वहीं कृषि, उद्यान, उद्योग, डेयरी, मत्स्य, रेशम और लीड बैंक सहित विभिन्न विभागों ने 1,200 से अधिक लाभार्थियों को अपनी-अपनी योजनाओं का लाभ प्रदान किया।

स्वयं सहायता समूहों और युवाओं को मिला सम्मान

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूहों, लघु उद्योगों और विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को सम्मानित भी किया। सहकारिता विभाग के अंतर्गत पंजीकृत पांच स्वयं सहायता समूहों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रत्येक समूह को ₹5 लाख की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में स्थानीय पारंपरिक संस्कृति और ग्रामीण उत्पादों से जुड़े स्टॉल का अवलोकन करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में स्थानीय पारंपरिक संस्कृति और ग्रामीण उत्पादों से जुड़े स्टॉल का अवलोकन करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

इसके अलावा कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अल्मोड़ा, देहरादून और टिहरी के तीन युवाओं का जापान में रोजगार के लिए चयन होने पर उन्हें सम्मानित किया गया। इन युवाओं को लगभग ₹1 लाख प्रतिमाह के पैकेज पर रोजगार मिला है।

कार्यक्रम में मत्स्य, उद्यान, उद्योग और डेयरी विभाग के उत्कृष्ट लाभार्थियों को भी उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया तथा सेवा पखवाड़ा के माध्यम से एक ही स्थान पर अनेक सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने की पहल की सराहना की।

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

दलित परिवार को न्याय दिलाने की मांग, अनुसूचित जाति आयोग पहुंचा उत्तराखंड टाइगर फोर्स

Sat Jul 4 , 2026
दलित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर संगठन ने किया सांकेतिक प्रदर्शन, पटेलनगर प्रकरण में कार्रवाई में देरी का आरोप Dehradun | July 04, 2026 सेवला खुर्द निवासी एक दलित परिवार को न्याय दिलाने की मांग अब तेज होती नजर आ रही है। थाना पटेलनगर में दर्ज मामले […]
दलित परिवार को न्याय दिलाने की मांग, अनुसूचित जाति आयोग पहुंचा उत्तराखंड टाइगर फोर्स

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share