चकराता में लालपुल के पास 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एसडीआरएफ एवं स्थानीय पुलिस ने पांच घायलों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून । आज प्रातः डायल-112 के माध्यम से एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई कि सहिया से पहले लालपुल के पास एक वाहन सड़क से नीचे खाई में गिर गया है, जिसमें कुछ लोग फंसे हुए हैं।
उक्त सूचना पर एसडीआरएफ चकराता से उप निरीक्षक जसपाल सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम को टाटा टियागो कार संख्या DL9C 8092 सड़क से लगभग 35 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई मिली।
वाहन में कुल 05 व्यक्ति (03 पुरुष एवं 02 महिलाएं) सवार थे। दुर्घटना में 02 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल एवं 03 व्यक्ति सामान्य घायल थे।
एसडीआरएफ टीम द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। टीम द्वारा खाई में उतरकर सभी घायलों तक पहुंच बनाई गई तथा कड़ी मशक्कत के बाद सभी पांचों घायलों को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला गया। इसके पश्चात सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया गया।
घायलों का विवरण
1-रोहन कुमार, उम्र लगभग 23 वर्ष — निवासी नई दिल्ली।
2-अभिषेक दुबे, उम्र लगभग 26 वर्ष — निवासी रोहिणी, दिल्ली।
3-अभिषेक, उम्र लगभग 26 वर्ष — निवासी नोएडा, उत्तर प्रदेश।
4-शिवानी सिंह, उम्र लगभग 22 वर्ष — निवासी वाराणसी, उत्तर प्रदेश।
5-प्रिन्स राज, उम्र लगभग 22 वर्ष — निवासी वाराणसी

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

पहाड़ की बेटी भागीरथी ने हैदराबाद मैराथन में जीता रजत

रवि अगस्त 30 , 2026
42 किमी की दौड़ 2 घंटे 51 मिनट में पूरी कर हासिल किया दूसरा स्थान, ओलंपिक में स्वर्ण जीतना लक्ष्य देवाल। चमोली जिले के सीमांत गांव वाण की बेटी भागीरथी बिष्ट ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। हैदराबाद में आयोजित मैराथन प्रतियोगिता […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share