पहाड़ की बेटी भागीरथी ने हैदराबाद मैराथन में जीता रजत

42 किमी की दौड़ 2 घंटे 51 मिनट में पूरी कर हासिल किया दूसरा स्थान, ओलंपिक में स्वर्ण जीतना लक्ष्य
देवाल। चमोली जिले के सीमांत गांव वाण की बेटी भागीरथी बिष्ट ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। हैदराबाद में आयोजित मैराथन प्रतियोगिता में 24 वर्षीय भागीरथी ने 42 किलोमीटर की दौड़ 2 घंटे 51 मिनट में पूरी कर दूसरा स्थान हासिल किया। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें रजत पदक मिला। तेलंगाना के मुख्यमंत्री अनुमुला रेवंत रेड्डी ने भागीरथी को पदक प्रदान कर सम्मानित किया।
दुर्गम पहाड़ी गांव से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की मैराथन में पहचान बनाने वाली भागीरथी की उपलब्धि से चमोली जिले के साथ ही देवाल क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सीमित संसाधनों और ग्रामीण परिवेश के बावजूद भागीरथी ने अपनी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।

ईरान में भी कर चुकी हैं भारत का प्रतिनिधित्व
भागीरथी के कोच और हिमाचल प्रदेश के सिरमौर निवासी अंतरराष्ट्रीय मैराथन एथलीट सुनील शर्मा ने बताया कि भागीरथी लगातार कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ प्रशिक्षण ले रही हैं। इससे पहले वह ईरान में आयोजित 42 किलोमीटर की मैराथन में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इसके अलावा देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित कई मैराथन प्रतियोगिताओं में भी वह शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं।

ओलंपिक में स्वर्ण जीतने का सपना
कोच सुनील शर्मा ने बताया कि भागीरथी का लक्ष्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने तक सीमित नहीं है। वह ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर मैराथन में स्वर्ण पदक जीतने का सपना देख रही हैं। उन्होंने कहा कि भागीरथी में प्रतिभा के साथ मेहनत और अनुशासन का जज्बा भी है। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उनका आगे बढ़ना पहाड़ की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा है।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

वाण गांव की पगडंडियों से शुरू हुआ भागीरथी का दौड़ का सफर अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुका है। हैदराबाद में जीता रजत पदक उनकी उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ गया है। अब उनकी नजर ओलंपिक के स्वर्ण पदक पर है।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री

रवि अगस्त 30 , 2026
प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहकर विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का दिया संदेश मुख्यमंत्री धामी ने कुंवावाला, देहरादून में सुना प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 137वां संस्करण देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कुंवावाला, […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share