UKSSSC की 14 भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

UKSSSC ने जारी किया 2026 भर्ती परीक्षा कैलेंडर

UKSSSC ने जारी किया भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर, 2000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

वर्षभर में आयोजित होंगी 14 भर्ती परीक्षाएं, युवाओं को मिली बड़ी राहत

Dehradun, 09 May: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। Uttarakhand Subordinate Service Selection Commission (UKSSSC) ने विभिन्न विभागों में समूह ‘ग’ के 2000 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार वर्ष 2026 में कुल 14 भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

आयोग ने तिथिवार परीक्षा कार्यक्रम जारी करते हुए कई महत्वपूर्ण पदों की परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान किया है। इसके तहत वाहन चालक के 72 पदों के लिए परीक्षा 31 मई को आयोजित की जाएगी। वहीं 416 पदों वाली स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा अब 14 जून को होगी। यह परीक्षा पहले 17 मई को प्रस्तावित थी, लेकिन आयोग ने इसे स्थगित कर नई तिथि जारी की है।

इसके अलावा विशेष तकनीकी अर्हता के 57 पदों के लिए परीक्षा 28 जून, पशुधन प्रसार अधिकारी के 120 पदों के लिए 12 जुलाई तथा कृषि इंटरमीडिएट एवं स्नातक स्तर के 93 पदों के लिए परीक्षा 26 जुलाई को आयोजित होगी। सहायक लेखाकार के 305 पदों के लिए परीक्षा 23 अगस्त को प्रस्तावित की गई है।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

आयोग के अनुसार सामान्य इंटर स्तरीय भर्ती के तहत कनिष्ठ सहायक सहित विभिन्न पदों के 569 रिक्त पदों के लिए परीक्षा चार अक्टूबर को आयोजित होगी। वहीं वैयक्तिक सहायक के 101 पदों के लिए परीक्षा 12 अक्टूबर तथा आईटीआई और डिप्लोमा अर्हता वाले 78 पदों के लिए परीक्षा एक नवंबर को कराई जाएगी।

इसके अतिरिक्त वन विकास निगम में स्केलर के 200 पदों के साथ ही टाइगर गार्ड, वन आरक्षी, सचिवालय रक्षक और पुलिस आरक्षी समेत विभिन्न पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी। आयोग ने अभ्यर्थियों से समय रहते अपनी तैयारी पूरी करने की अपील की है।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

देहरादून में 2nd Shri Hansraj Memorial Table Tennis Tournament-2026 का शानदार समापन

Sun May 10 , 2026
The Tonsbridge School में संपन्न हुआ Hansraj Memorial Table Tennis Tournament Welham Girls’ School और The Oasis School ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी, 30 स्कूलों के 350 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा Dehradun, 10 May: The TonsBridge School में आयोजित “2nd Shri Hansraj Memorial Table Tennis Tournament-2026” का तीन दिनों […]
The Tonsbridge School में संपन्न हुआ Hansraj Memorial Table Tennis Tournament

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share