UGC Act को लेकर देहरादून में उठा विरोध का स्वर

UGC Act को लेकर देहरादून में उठा विरोध का स्वर

UGC Act के विरोध और शंकराचार्य प्रकरण पर ब्राह्मण महासभा का प्रदर्शन

Dehradun, 28 January: अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड द्वारा मंगलवार को राजधानी देहरादून में सांकेतिक धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह धरना ब्राह्मण समाज के अपमान, 1008 श्री शंकराचार्य अविमुक्तेश्वर आनंद स्वामी जी से माफी न मांगे जाने, सरकार की नीतियों और यूजीसी एक्ट के विरोध में आयोजित किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि समाज विशेष को निशाना बनाकर की जा रही टिप्पणियां और धार्मिक संतों का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने समय रहते इन मुद्दों पर ठोस कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को प्रदेशव्यापी रूप दिया जाएगा।

धरने के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और “ब्राह्मणों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”, “शंकराचार्य जी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”, “ब्राह्मण एकता जिंदाबाद” और “स्वर्ण समाज जिंदाबाद” जैसे नारे लगाए गए।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

यह हैं प्रमुख मांगें:

  • 1008 श्री शंकराचार्य अविमुक्तेश्वर आनंद स्वामी जी से सार्वजनिक रूप से माफी
  • ब्राह्मण समाज के खिलाफ टिप्पणी और दुर्व्यवहार करने वालों पर सख्त कार्रवाई
  • यूजीसी एक्ट को तत्काल वापस लिया जाए
  • अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर अवकाश घोषित किया जाए

प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि ब्राह्मण समाज की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि अपमानजनक घटनाओं पर कार्रवाई नहीं हुई तो जन आंदोलन कर सड़कों पर उतरकर विरोध किया जाएगा।

धरने में प्रदेश अध्यक्ष पं. मोहन शर्मा, प्रदेश महासचिव उमाशंकर शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री मनोज कुमार शर्मा, प्रदेश युवा अध्यक्ष सतेंद्र कुमार दीक्षित, कोषाध्यक्ष गिरीश चंद्र उप्रेति, वी.डी. शर्मा, जिलाध्यक्ष खंडूरी, प्रदेश महासचिव ललित बद्री, महिला उपाध्यक्ष सावित्री शर्मा, संरक्षक लालचंद, सोमदत्त शर्मा, सुलेख चंद शर्मा, देवेंद्र सिंह राणा, जिंदल अग्रवाल, सुधीर, योगेश उनियाल, सुनील मांगा, गुरनैन आचार्य, जयप्रकाश गोदियाल सहित सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।

 

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Next Post

उत्तराखंड विकास रोडमैप 2026: कैबिनेट के 8 फैसलों से बदलेगा राज्य का भविष्य

बुध जनवरी 28 , 2026
धामी कैबिनेट की बड़ी मुहर: ग्रीन हाइड्रोजन नीति, निजी विश्वविद्यालय और हवाई पट्टियों पर ऐतिहासिक निर्णय Dehradun, 28 January: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक में बुधवार को 8 बड़े प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में शिक्षा, ऊर्जा, औद्योगिक विकास, सामरिक सुरक्षा, भूमि नीति और […]
कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म: 8 प्रस्तावों को मंजूरी

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share