उत्तराखंड की रजत जयंती पर यूपीईएस में चमकी नवाचार की रोशनी

उत्तराखंड की रजत जयंती पर यूपीईएस में चमकी नवाचार की रोशनी

‘रिसर्च, इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन’ प्रदर्शनी में दिखी उच्च शिक्षा की नई दिशा

‘हायर एजुकेशन विज़न–2050’ दस्तावेज़ हुआ लांच

Dehradun, 04 November: उत्तराखंड की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर मंगलवार को यूपीईएस, बिधोली परिसर में ज्ञान, शोध और नवाचार पर केंद्रित ‘रिसर्च, इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन’ प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी ने न केवल राज्य की उच्च शिक्षा में पिछले 25 वर्षों की उपलब्धियों को रेखांकित किया, बल्कि आने वाले समय के लिए एक स्पष्ट और प्रगतिशील रोडमैप भी प्रस्तुत किया।

राज्य सरकार की पहल ‘उच्च शिक्षा की विकास यात्रा — ज्ञान, नवाचार व उत्कृष्टता के 25 वर्ष’ के तहत आयोजित इस प्रदर्शनी में राज्य, केंद्रीय और निजी विश्वविद्यालयों, तकनीकी संस्थानों एवं स्टार्टअप इनक्यूबेटर्स ने अपनी-अपनी परियोजनाएं प्रदर्शित कीं। विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं ने एआई, एआर/वीआर तकनीक, सतत विकास, ऊर्जा दक्षता और उद्यमिता से जुड़ी अपनी नवाचारी पहलें प्रस्तुत कीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन और उच्च शिक्षा सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर ‘उत्तराखंड हायर एजुकेशन विज़न–2050’ दस्तावेज़ का लोकार्पण भी किया गया, जो अगले पच्चीस वर्षों में राज्य की उच्च शिक्षा के रूपांतरण की दिशा तय करेगा।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

यूपीईएस के कुलपति डॉ. राम शर्मा ने कहा, “राज्य की रजत जयंती पर इस आयोजन की मेजबानी हमारे लिए गौरव की बात है। उत्तराखंड ने शोध, डिजिटलीकरण, सतत विकास और एप्लाइड इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जो प्रगति की है, यह प्रदर्शनी उसी उपलब्धि का उत्सव है और भविष्य की संभावनाओं का संकेत भी।”

यह आयोजन 9 नवंबर को एफआरआई में प्रधानमंत्री की उपस्थिति में होने वाले मुख्य रजत जयंती समारोह का कर्टेन रेज़र भी रहा, जिसने उत्तराखंड की शैक्षणिक यात्रा की प्रेरणादायक झलक प्रस्तुत की।

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्राफिक एरा में एडब्लूएस कोडिंग प्रतियोगिता में सक्षम ने मारी बाजी

Tue Nov 4 , 2025
क्लाउड कम्प्यूटिंग और एआइ में दिखाई तकनीकी महारत 500 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाया नवाचार का जोश Dehradun, 04 November: ग्राफिक एरा डीम्ड विश्वविद्यालय में तकनीकी नवाचार और प्रोग्रामिंग दक्षता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अमेज़न वेब सर्विसेज़ (AWS) के सहयोग से “AWS Jam” कोडिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन […]
ग्राफिक एरा में एडब्लूएस कोडिंग प्रतियोगिता में सक्षम ने मारी बाजी

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share