Dalai Lama ने चिकित्सा और समाजसेवा के लिए डॉ. संजय को सराहा

Dalai Lama ने चिकित्सा और समाजसेवा के लिए डॉ. संजय को सराहा

Dalai Lama से मुलाकात के दौरान पद्मश्री डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह संजय को चिकित्सा, समाजसेवा और जनजागरूकता के कार्यों के लिए मिला आशीर्वाद।

Mcleodganj/Dehradun, 29 May 2026: प्रख्यात सर्जन, एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष एवं पद्मश्री सम्मानित प्रोफेसर डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह संजय ने हिमाचल प्रदेश के मैक्लोडगंज स्थित परम पावन दलाई लामा के निवास पर उनसे शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

शांत और आध्यात्मिक वातावरण में हुई इस मुलाकात के दौरान Dalai Lama ने डॉ. संजय द्वारा चिकित्सा क्षेत्र, सामाजिक जागरूकता और जनकल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने मानव सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया।

Also read : गंगा तट से दिल्ली एयरपोर्ट तक: कैसे बढ़ा #BoycottUttarakhand विवाद

इस अवसर पर डॉ. संजय ने सड़क सुरक्षा, चिकित्सा अनुभवों और साहित्य से संबंधित अपनी स्वरचित पुस्तकों को दलाई लामा को भेंट किया। उन्होंने विश्वभर में करुणा, शांति और मानवता के संदेश के प्रसार में दलाई लामा के योगदान के प्रति अपनी श्रद्धा भी व्यक्त की।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

Dalai Lama से प्राप्त आशीर्वाद प्रेरणादायी

भेंट के बाद डॉ. संजय ने कहा कि दलाई लामा से प्राप्त आशीर्वाद उनके जीवन के सबसे प्रेरणादायी और अविस्मरणीय अनुभवों में से एक है। उन्होंने कहा कि यह मुलाकात उन्हें समाज सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता, सड़क सुरक्षा अभियान और साहित्यिक गतिविधियों के माध्यम से जनसेवा के लिए और अधिक प्रेरित करेगी।

यह मुलाकात मानवता, करुणा, शांति और सेवा के मूल्यों को समर्पित सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

El Nino का खतरा मंडराया, मानसून 2026 पर बढ़ी चिंता

शुक्र मई 29 , 2026
El Nino के संकेतों से बढ़ी चिंता, मानसून 2026 में सामान्य से कम बारिश का अनुमान IMD के ताजा पूर्वानुमान में El Nino के प्रभाव के चलते मानसून 2026 के दौरान देश में सामान्य से कम बारिश और कई राज्यों में अधिक गर्मी की आशंका जताई गई है। New Delhi, […]
El Nino impact on Monsoon 2026 in India with below normal rainfall forecast, heatwave risk, drought conditions and rising temperatures.

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share