दिल्ली विश्वविद्यालय घटना के विरोध में ABVP का पुतला दहन

दिल्ली विश्वविद्यालय घटना के विरोध में ABVP का पुतला दहन

दिल्ली विश्वविद्यालय घटना के विरोध में ABVP का पुतला दहन

शिक्षा संस्थानों में हिंसा नहीं, सम्मान चाहिए: NSUI

Dehradun, 17 October: दिल्ली विश्वविद्यालय में हुई उस शर्मनाक घटना के विरोध में, जिसमें छात्रसंघ की संयुक्त सचिव दीपिका झा ने एक प्रोफेसर पर हाथ उठाया, देहरादून में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने एबीवीपी का पुतला दहन किया।

यह कार्यक्रम कांग्रेस भवन, राजपुर रोड पर एनएसयूआई देहरादून जिला अध्यक्ष हिमांशु रावत के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने एबीवीपी की कथित गुंडागर्दी और छात्र राजनीति में बढ़ती हिंसा के खिलाफ नारे लगाए।

जिला अध्यक्ष हिमांशु रावत ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान करना हर छात्र का धर्म है। जो संगठन शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार करता है, उसे छात्र राजनीति में रहने का कोई अधिकार नहीं है। एनएसयूआई हमेशा शिक्षा संस्थानों में शांति, सम्मान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्षरत रहेगी।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि हिंसा नहीं, संवाद चाहिए और शिक्षा संस्थानों में सम्मान का वातावरण बनाए रखना हर छात्र की जिम्मेदारी है। पुतला दहन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता और छात्र शामिल रहे।

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Next Post

द पेसल वीड स्कूल देहरादून ने उत्साहपूर्वक मनाया 34वाँ स्थापना दिवस

शनि अक्टूबर 18 , 2025
द पेसल वीड स्कूल देहरादून ने उत्साहपूर्वक मनाया 34वाँ स्थापना दिवस छात्रों की शानदार प्रस्तुतियाँ और एथलेटिक मुकाबलों ने बटोरी तालियाँ, अतिथियों ने की सराहना Dehradun, 18 October: द पेसल वीड स्कूल देहरादून में शनिवार को 34वाँ स्थापना दिवस समारोह बड़े उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर […]
द पेसल वीड स्कूल देहरादून ने उत्साहपूर्वक मनाया 34वाँ स्थापना दिवस

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share