RIMC Entrance Exam 2026: कक्षा 8 में प्रवेश के लिए परीक्षा 7 जून, आवेदन की अंतिम तिथि 5 अप्रैल

Rashtriya Indian Military College entrance exam 2026 visual showing application form, calendar and exam details.

RIMC Entrance Exam 2026: जनवरी 2027 सत्र के लिए राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, देहरादून में होगी परीक्षा

Dehradun, 10 February: राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (RIMC) देहरादून में कक्षा 8 में प्रवेश के लिए RIMC Entrance Exam 2026 का आयोजन 7 जून 2026 को किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी इसके लिए 5 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून विनोद कुमार ढौंडियाल ने जानकारी दी कि RIMC में कक्षा आठ में प्रवेश के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। चयन प्रक्रिया के तहत पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें अंग्रेजी, गणित और सामान्य ज्ञान विषय शामिल रहेंगे। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को बौद्धिक क्षमता और व्यक्तित्व परीक्षण के लिए साक्षात्कार में शामिल होना होगा। साक्षात्कार का स्थान और तिथि बाद में सूचित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड कोटे के तहत वही छात्र आवेदन के पात्र होंगे, जिनके माता-पिता सामान्य रूप से राज्य में निवास कर रहे हों। आवेदन के साथ आधार कार्ड संलग्न करना अनिवार्य है, इसके बिना आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

प्रवेश परीक्षा का आयोजन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजपुर रोड, देहरादून में किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें

  • आवेदन पत्र RIMC की आधिकारिक वेबसाइट www.rimc.gov.in से ऑनलाइन भुगतान कर प्राप्त किया जा सकता है
  • स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन प्राप्त करने के लिए कमान्डेंट, राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज, देहरादून के नाम
    • सामान्य वर्ग: ₹600
    • अनुसूचित जाति/जनजाति: ₹555
      का बैंक ड्राफ्ट (SBI तेल भवन शाखा, बैंक कोड 01576) भेजना होगा
  • SC/ST अभ्यर्थियों को जाति प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति संलग्न करनी होगी
  • बाहर से खरीदे गए या फोटो कॉपी किए गए आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे

यहां भेजें आवेदन

भरे हुए आवेदन पत्र मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सहस्रधारा रोड, मयूर विहार, देहरादून के पते पर 5 अप्रैल 2026 शाम 5 बजे तक पंजीकृत डाक से पहुँचना अनिवार्य है।
कोरियर या व्यक्तिगत रूप से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

लिफाफे पर स्पष्ट रूप से लिखें:
“RIMC प्रवेश परीक्षा, सत्र जनवरी 2027”

आवेदन के साथ 9×4 इंच का स्वयं का पता लिखा लिफाफा, ₹60 का डाक टिकट सहित, संलग्न करना अनिवार्य है।

आयु सीमा

  • 1 जनवरी 2027 को अभ्यर्थी की आयु
    • 11 वर्ष 6 माह से कम नहीं
    • 13 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए
  • अभ्यर्थी का जन्म 2 जनवरी 2014 से पहले और 1 जुलाई 2015 के बाद का नहीं होना चाहिए
  • प्रवेश के समय छात्र किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 7 में अध्ययनरत या उत्तीर्ण होना चाहिए

आवेदन के साथ अनिवार्य दस्तावेज

  • पासपोर्ट साइज की 2 फोटो
  • जन्म प्रमाण पत्र (नगर निगम/ग्राम पंचायत से)
  • जाति प्रमाण पत्र
  • वर्तमान कक्षा में अध्ययनरत होने का प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड

 

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

तिब्बती मार्केट गोलीकांड: पुलिस मुठभेड़ में शूटर और साथी गिरफ्तार

गुरु फरवरी 12 , 2026
तिब्बती मार्केट गोलीकांड: मुठभेड़ में दोनों बदमाश घायल, आरोपियों ने हत्या की वारदात स्वीकार की Dehradun, 12 February: देहरादून में कारोबारी अर्जुन की हत्या ने शहर में डर का माहौल पैदा कर दिया था। अब पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए मुख्य शूटर और उसके साथी को दबोच लिया है। […]
तिब्बती मार्केट गोलीकांड: मुठभेड़ में दोनों बदमाश घायल, आरोपियों ने हत्या की वारदात स्वीकार की

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share