Dehradun Regional Office तक भूल गया CBSE! Photocopy Portal छात्रों के लिए बना सिरदर्द

Dehradun Regional Office तक भूल गया CBSE! Photocopy Portal छात्रों के लिए बना सिरदर्द

CBSE Photocopy Portal से Dehradun Regional Office तक गायब, उत्तराखंड के छात्र परेशान

Dehradun, 21 May: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी Central Board of Secondary Education एक बार फिर अपनी व्यवस्थाओं को लेकर सवालों के घेरे में है। इस बार मामला CBSE Photocopy verification process से जुड़ा है, जहां छात्रों को राहत देने के बजाय पोर्टल खुद नई परेशानी बनता दिख रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर बोर्ड अपने ही Dehradun Regional Office को कैसे “भूल” गया?

Dehradun Regional Office का नाम तक नहीं!

छात्रों की सुविधा के नाम पर शुरू किए गए CBSE Photocopy Verification Portal में लगभग हर Region के संपर्क विवरण दिए गए हैं, ताकि तकनीकी समस्या या payment dispute की स्थिति में विद्यार्थी सहायता ले सकें। लेकिन हैरानी की बात यह है कि देहरादून में CBSE का Regional Office होने के बावजूद पोर्टल पर उसका कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं दिखाई दे रहा। ऐसे में उत्तराखंड के छात्र पूछ रहे हैं— आखिर मदद के लिए जाएं तो जाएं कहाँ?

Dehradun Regional Office तक नहीं दिखा CBSE को, Portal बना सिरदर्द
Dehradun Regional Office तक नहीं दिखा CBSE को, Portal बना सिरदर्द

Also Read: CBSE Scanned Copy Website Down: छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी टेंशन

Payment Successful… फिर भी Portal पर “Failed”

19 मई से शुरू हुई CBSE Photocopy प्रक्रिया अब हजारों छात्रों और अभिभावकों के लिए तनाव का कारण बनती जा रही है। कई छात्रों का आरोप है कि UPI और online payment सफल होने के बावजूद portal पर “Payment Failed” या “Payment Pending” दिखाया जा रहा है।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

स्थिति यह है कि:

  • बैंक खाते से पैसे कट चुके हैं
  • Payment screenshot मौजूद है
  • लेकिन आवेदन submit नहीं हो पा रहा

छात्र लगातार हेल्पलाइन, ईमेल और portal refresh के बीच फंसे हुए हैं, लेकिन status अपडेट नहीं हो रहा।

यह है CBSE Dehradun Regional Office
यह है CBSE Dehradun Regional Office

Admission Deadline के बीच बढ़ा तनाव

एक तरफ Under Graduation admissions और कॉलेज आवेदन की समयसीमाएं नजदीक हैं, वहीं दूसरी ओर CBSE Photocopy portal की तकनीकी अव्यवस्था छात्रों की चिंता बढ़ा रही है। अभिभावकों में भी बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर नाराज़गी बढ़ती दिखाई दे रही है।

पहले OSM विवाद और अब scanned copy verification process में आई तकनीकी गड़बड़ियों ने CBSE की तैयारियों और डिजिटल सिस्टम की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Also Read: CBSE Website Technical Issue: कैप्चा-लॉगिन दिक्कत के बीच स्कैन्ड कॉपी आवेदन तिथि बढ़ी

“तीन दिन में पूरा Result कैसे तैयार हो गया?”

स्कूल सूत्रों की मानें तो कक्षा 12 की कॉपियां बोर्ड परिणाम जारी होने से महज़ तीन दिन पहले तक जांची जा रही थीं। ऐसे में बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आख़िर इतनी कम अवधि में पूरा result किस प्रक्रिया के तहत final किया गया?

कुछ शिक्षकों का दावा है कि जहां सामान्य तौर पर प्रतिदिन लगभग 20 कॉपियां जांचने का मानक था, वहीं अंतिम दिनों में कई शिक्षकों से 50 से अधिक कॉपियां प्रतिदिन जंचवाई गईं। ऐसे में कॉपियों की जांच कितनी एकाग्रता और कितनी जल्दबाज़ी में हुई, इस पर भी सवाल उठने लगे हैं।

23 मई तक आख़िरी मौका

कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए CBSE Photocopy verification fee जमा करने की अंतिम तिथि 23 मई तय की गई है। लेकिन portal पर payment update न होने से छात्र डरे हुए हैं कि कहीं उनका मौका हाथ से न निकल जाए।

हालांकि बोर्ड की ओर से कहा गया है कि सफल payment के 24 घंटे के भीतर portal status अपडेट कर दिया जाएगा। लेकिन मौजूदा स्थिति में portal की चरमराई व्यवस्था छात्रों और अभिभावकों के लिए बड़ी परेशानी बन चुकी है।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

Swift Student Challenge 2026: Apple के ग्लोबल मंच पर MIT-WPU के छात्रों का बड़ा कमाल

गुरु मई 21 , 2026
भारतीय छात्रों की बड़ी उपलब्धि, MIT-WPU के प्रतिभागियों ने Swift Student Challenge 2026 में वैश्विक पहचान बनाई। Pune/ Dehradun, 21 May: पुणे स्थित MIT World Peace University के छात्रों ने प्रतिष्ठित Swift Student Challenge 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत का नाम वैश्विक स्तर पर रोशन किया है। यूनिवर्सिटी […]
Swift Student Challenge 2026: Apple के ग्लोबल मंच पर MIT-WPU के छात्रों का बड़ा कमाल

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share