‘बर्ड्स ऑफ उत्तराखंड’ के जरिए छात्रों ने देखी प्रकृति की अनोखी दुनिया

‘बर्ड्स ऑफ उत्तराखंड’ प्रदर्शनी में विद्यार्थियों को जानकारी देते वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर राजू पुशोला

‘बर्ड्स ऑफ उत्तराखंड’ प्रदर्शनी में छात्रों ने उत्तराखंड की दुर्लभ पक्षी प्रजातियों को करीब से जाना

  • वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर राजू पुशोला ने फोटोग्राफी और प्रकृति संरक्षण के गुर साझा किए।

Dehradun, 08 June 2026: उत्तराखंड की रंग-बिरंगी पक्षी दुनिया को करीब से जानने और कैमरे की नजर से प्रकृति को समझने का अवसर सोमवार को सुभारती विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को मिला। रास बिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय में आयोजित ‘बर्ड्स ऑफ उत्तराखंड’ फोटोग्राफी प्रदर्शनी और कार्यशाला में छात्रों ने न केवल दुर्लभ पक्षियों की शानदार तस्वीरें देखीं, बल्कि उनके जीवन, व्यवहार और संरक्षण से जुड़ी रोचक जानकारियां भी हासिल कीं।

पक्षियों के प्रवास, जीवनशैली और व्यवहार की जानकारी दी

कार्यक्रम में प्रसिद्ध वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर राजू पुशोला ने तस्वीरों के जरिए विद्यार्थियों को उत्तराखंड की समृद्ध पक्षी विविधता से परिचित कराया गया। इस दौरान राजू पुशोला ने पक्षियों के प्रवास, जीवनशैली, व्यवहार और पर्यावरण संरक्षण में उनकी भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैव विविधता और पक्षी संरक्षण के लिए देश के सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में से एक है। साथ ही छात्रों को फोटोग्राफी की तकनीकी बारीकियों, वन्यजीव फोटोग्राफी की चुनौतियों और इस क्षेत्र में करियर की संभावनाओं के बारे में भी जानकारी दी।

‘बर्ड्स ऑफ उत्तराखंड’ प्रदर्शनी ने छात्रों को प्रकृति और फोटोग्राफी के प्रति आकर्षित किया।
‘बर्ड्स ऑफ उत्तराखंड’ प्रदर्शनी ने छात्रों को प्रकृति और फोटोग्राफी के प्रति आकर्षित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सब रजिस्ट्रार पूनम कौशिक ने कहा कि विश्वविद्यालय का फाइन आर्ट्स एवं फैशन डिज़ाइन विभाग हर वर्ष स्वर्गीय डॉ. मुक्ति भटनागर की स्मृति में विद्यार्थियों के लिए रचनात्मक और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित करता है।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

वहीं, डीन डॉ. रीता तिवारी ने कहा कि यह प्रदर्शनी स्वर्गीय संघमाता डॉ. मुक्ति भटनागर को समर्पित है। उन्होंने बताया कि विभाग विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ उन्हें करियर के नए अवसरों से भी जोड़ने का प्रयास करता है।

बर्ड्स ऑफ उत्तराखंड कार्यशाला के दौरान जानकारी प्राप्त करते छात्र
प्रदर्शनी में उत्तराखंड की पक्षी विविधता को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

फाइन आर्ट्स विभाग के अध्यक्ष संतोष कुमार और फैशन डिज़ाइन विभाग की अध्यक्ष गीतिका शर्मा ने विभाग की विभिन्न गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी साझा की।

इस अवसर पर आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। प्रतियोगिता में पारस मल्होत्रा (बीएफए चतुर्थ वर्ष) ने प्रथम, शीतल कुमारी (बीएफए प्रथम वर्ष) ने द्वितीय और भानु प्रताप (बीएफए द्वितीय वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में फैकल्टी सदस्य मनुज आनंद, नमन भुई पाल, दीपक सिंह, अंकुश गौर्यन, शैफाली नेगी, उर्वशी, डॉ. मनु शर्मा और शारुख सहित विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने प्रदर्शनी और कार्यशाला को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया।

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

उत्तराखंड में तबादला सत्र 20 दिन बढ़ा, सरकार ने जारी किए आदेश

मंगल जून 9 , 2026
उत्तराखंड सरकार ने वार्षिक तबादला सत्र 2026-27 की समय-सीमा में 20 दिन का विस्तार किया, सभी विभागों को संशोधित कार्यक्रम के अनुसार कार्रवाई के निर्देश। Dehradun, 09 June 2026: उत्तराखंड सरकार ने वर्ष 2026-27 के वार्षिक तबादला सत्र की समय-सीमा में 20 दिनों का विस्तार कर दिया है। कार्मिक एवं […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share