एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में दो दिवसीय उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी संपन्न

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में छात्रों ने जाना प्रकृति का महत्व

विद्यार्थियों ने जाना प्रकृति और पक्षियों का महत्व, जया बलोनी ने दिया प्रेरणादायक संदेश

Dehradun, 30 April: एडिफाई वर्ल्ड स्कूल देहरादून में आयोजित दो दिवसीय उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। इस प्रदर्शनी का आयोजन प्रसिद्ध वन्यजीव फोटोग्राफर राजू पुषोला द्वारा किया गया।

छात्रों ने जाना प्रकृति का महत्व
एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में छात्रों ने जाना प्रकृति का महत्व

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जया बलोनी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक एडवोकेट पंकज होलकर ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया, जबकि प्रधानाचार्य प्रदीप गौड़ ने राजू पुषोला का अभिनंदन किया।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

प्रदर्शनी के दौरान राजू पुषोला ने विद्यार्थियों को उत्तराखंड के विभिन्न पक्षियों, उनकी दुर्लभ प्रजातियों तथा बर्ड वॉचिंग और वन्यजीव फोटोग्राफी की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि पक्षी पर्यावरण का अभिन्न अंग हैं और इनके संरक्षण के लिए समाज में जागरूकता आवश्यक है।

मुख्य अतिथि जया बलोनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति, जंगल और पक्षियों से हमें अनुशासन, संघर्ष और निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर परिश्रम के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि जया बलोनी का स्वागत करते वाइल्ड लाइफ फोटो जर्नलिस्ट राजु पु​षोला
मुख्य अतिथि जया बलोनी का स्वागत करते वाइल्ड लाइफ फोटो जर्नलिस्ट राजु पु​षोला

विद्यालय के सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी में उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्तराखंड की समृद्ध जैव विविधता के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर राजू पुषोला ने अपने द्वारा खींचे गए सुंदर पक्षी चित्र फ्रेम मुख्य अतिथि जया बलोनी एवं निदेशक एडवोकेट पंकज होलकर को भेंट किए।

कार्यक्रम के अंत में निदेशक एडवोकेट पंकज होलकर एवं प्रधानाचार्य प्रदीप गौड़ ने विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि एवं राजू पुषोला का आभार व्यक्त किया। यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं यादगार साबित हुई।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

अप्रैल में Honda का जलवा, बिक्री में 17% की बढ़ोतरी

Sun May 3 , 2026
Honda Motorcycle India की अप्रैल 2026 में रिकॉर्ड बिक्री, 5.63 लाख यूनिट्स के साथ 17% की बढ़त Dehradun, 13 May: देश की अग्रणी टू-व्हीलर कंपनी Honda Motorcycle and Scooter India (HMSI) ने अप्रैल 2026 के बिक्री आंकड़े जारी करते हुए मजबूत वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने इस अवधि में […]
Honda India Sales April 2026: 5.63 Lakh Units Sold, 17% Growth YoY

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share