डॉ. लाल पैथोलॉजी लैब फ्लेबोटोमिस्ट ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र, प्लेसमेंट पत्र एवं छात्रवृत्ति प्रदान

कोटद्वार में फ्लेबोटोमिस्ट ट्रेनिंग सेंटर के प्रशिक्षुओं को मिले प्रमाण-पत्र और प्लेसमेंट लेटर

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण बोलीं- कौशल विकास से ही युवा बनेंगे आत्मनिर्भर, रोजगार के नए अवसर होंगे सृजित

Kotdwar | June 19, 2026

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने शुक्रवार को कोटद्वार स्थित देवी रोड पर संचालित डॉ. लाल पैथोलॉजी लैब फ्लेबोटोमिस्ट ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र, प्लेसमेंट लेटर तथा छात्रवृत्ति प्रदान की गई।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि वर्तमान समय में कौशल विकास युवाओं के लिए रोजगार प्राप्त करने का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में कौशल विकास को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे युवाओं को उनकी क्षमता और योग्यता के अनुरूप रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर मिल रहे हैं।

उन्होंने बताया कि 4 सितंबर को ब्रिगेडियर डॉ. लाल के साथ इस प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया था। आज प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र और प्लेसमेंट लेटर प्राप्त करते देख यह स्पष्ट हो रहा है कि यह संस्थान क्षेत्र के युवाओं को रोजगार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में प्रशिक्षित मानव संसाधन की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में फ्लेबोटोमिस्ट जैसे व्यावसायिक प्रशिक्षण युवाओं को बेहतर करियर के अवसर प्रदान कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज एवं मानवता की सेवा के लिए करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और रोजगारपरक शिक्षा के माध्यम से ही युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। प्रशिक्षित युवा न केवल अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान के पदाधिकारियों और प्रशिक्षकों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा संस्थान की गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. लाल पैथ फाउंडेशन के सीएसआर प्रमुख राजेश सिंह, बी-एबल फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वेद प्रकाश शर्मा, डॉ. लाल पैथलैब्स फाउंडेशन के आशीष डांगर एवं पंकज इस्सर, बी-एबल फाउंडेशन के अनीस कुरैशी, हरि सिंह पुंडीर, महेश सिंह (मुन्ना फौजी), राजेंद्र जेजेड़ी, मुकुल नेगी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, प्रशिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

नैनीताल नाबालिग दुष्कर्म कांड में उस्मान खान को नहीं मिली जमानत

Fri Jun 19 , 2026
पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज है मामला, हाईकोर्ट ने ट्रायल की प्रगति पर राज्य सरकार से जवाब तलब किया Nainital | June 19, 2026 उत्तराखंड हाईकोर्ट ने 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी 66 वर्षीय ठेकेदार उस्मान खान की दूसरी जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए फिलहाल […]
उस्मान खान जमानत याचिका पर सुनवाई, हाईकोर्ट ने मांगी ट्रायल रिपोर्ट

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share