21 जून को होने वाली NEET-UG परीक्षा के सफल संचालन को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

21 जून को होने वाली NEET-UG परीक्षा के सफल संचालन को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

NEET-UG परीक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए

Chamoli | June 17, 2026

जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में आगामी 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली NEET-UG परीक्षा के सफल, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Also Read : POVA 8 भारत में लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स से मचाएगा धमाल

बैठक में बताया गया कि जनपद में कुल 262 अभ्यर्थी परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे तथा परीक्षा के लिए प्रौद्योगिकी संस्थान कोठियालसैंण, गोपेश्वर को एकल परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिलाधिकारी ने अभ्यर्थियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए परीक्षा केंद्र तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करने, पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था करने तथा ट्रैफिक प्रबंधन के लिए प्रभावी रूट प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

जिलाधिकारी ने परीक्षा की सुरक्षा एवं गोपनीयता को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरे, जैमर सहित सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं का पूर्व परीक्षण करने तथा परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी या व्यवस्थागत समस्या उत्पन्न न होने देने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि यदि किसी अभ्यर्थी को ट्रैफिक जाम, मार्ग अवरोध अथवा अन्य किसी कारण से परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कठिनाई होती है तो उसे तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए। अभ्यर्थियों की सहायता हेतु जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर 9411352136 एवं 7895500501 जारी किए गए हैं, जिन पर संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परीक्षा को निष्पक्ष, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उपजिलाधिकारी चमोली राजकुमार पांडे, निदेशक प्रौद्योगिकी संस्थान कोठियालसैंण अमित अग्रवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

हरिद्वार में विश्व के विशाल पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, हजारों श्रद्धालु बने साक्षी

बुध जून 17 , 2026
विश्व के विशाल पारद शिवलिंग के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में 2000 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, विश्व शांति और मानव कल्याण का दिया गया संदेश Haridwar | June 18, 2026 उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित श्री साई शिव गंगा धाम में 5211 किलोग्राम वजनी विश्व के विशाल पारद शिवलिंग की तीन दिवसीय […]
हरिद्वार में 5211 किलो के विशाल पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share