देहरादून: छात्रों ने पक्षी फोटो प्रदर्शनी में देखीं दुर्लभ प्रजातियों की तस्वीरें

छात्रों ने पक्षी फोटो प्रदर्शनी में देखीं दुर्लभ प्रजातियों की तस्वीरें

वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर राजू पुशोला ने फोटो प्रदर्शनी के जरिए छात्रों को दिया प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Dehradun, 09 May: आज के दौर में जहां बच्चे मोबाइल और स्क्रीन तक सीमित होते जा रहे हैं, वहीं प्रकृति और पर्यावरण से जुड़ाव बढ़ाने के उद्देश्य से रायपुर रोड स्थित सनराइज अकादमी में शनिवार को एक दिवसीय पक्षी फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में छात्रों ने दुर्लभ और आकर्षक पक्षियों की तस्वीरों के माध्यम से उनके रंग-बिरंगे और अनोखे संसार को करीब से जाना।

प्रदर्शनी में प्रसिद्ध वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर राजू पुशोला ने उत्तराखंड के पक्षी संसार को अपनी शानदार तस्वीरों के जरिए प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मनोज झा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रकृति संरक्षण के लिए नई पीढ़ी को संवेदनशील बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपनी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव लाकर अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया।

वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर राजू पुशोला ने पक्षी फोटो प्रदर्शनी के जरिए बच्चों को दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर राजू पुशोला ने पक्षी फोटो प्रदर्शनी के जरिए बच्चों को दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

प्रदर्शनी के दौरान राजू पुशोला ने विद्यार्थियों को पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों, उनके व्यवहार और पर्यावरण संतुलन में उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छोटे-छोटे प्रयासों से भी पक्षियों और प्रकृति का संरक्षण किया जा सकता है तथा बच्चों को इसके प्रति जागरूक रहना चाहिए।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

इस अवसर पर देवेंद्र सती और प्रसिद्ध फोटोग्राफर अमित उनियाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय की मैनेजिंग डायरेक्टर पूजा पोखरियाल ने कहा कि विद्यालय प्रकृति संरक्षण को अपने सामाजिक दायित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा मानता है। वहीं प्रधानाचार्य नीतू तोमर ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी मोनिका शर्मा, समन्वयक प्रतिभा खत्री सहित विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अदिति राणा ने किया।

 

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

उत्तराखंड में Shyam Metalics की बड़ी एंट्री, लॉन्च हुई एसईएल टाइगर रूफिंग शीट्स

Sat May 9 , 2026
देहरादून में भव्य कार्यक्रम के बीच पेश किए गए रॉयल+, रॉयल और एलिट प्रोडक्ट्स Dehradun, 09 May: उत्तराखंड में तेजी से बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर और निर्माण कार्यों के बीच प्रीमियम रूफिंग सॉल्यूशंस की मांग को देखते हुए Shyam Metalics and Energy Limited ने राज्य में अपने विस्तार की दिशा में बड़ा […]
Shyam Metalics ने उत्तराखंड में पेश की प्रीमियम रूफिंग शीट्स

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share