UKSSSC परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 55 केंद्रों पर 18 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

UKSSSC परीक्षा 2026: 55 केंद्रों पर 18 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, प्रशासन अलर्ट

14 जून को होगी स्नातक स्तरीय परीक्षा, मोबाइल-गैजेट्स पर प्रतिबंध; सभी केंद्रों पर जैमर और सीसीटीवी निगरानी

Rudrapur | June 12, 2026

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की 14 जून को आयोजित होने वाली स्नातक स्तरीय लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी नितिन सिंह ने अधिकारियों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों, केंद्र व्यवस्थापकों और संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या चूक स्वीकार नहीं की जाएगी। परीक्षा प्रक्रिया को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों, पर्यवेक्षकों और इनविजिलेटरों को अपने दायित्वों का सतर्कता से निर्वहन करने के निर्देश दिए।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा से एक दिन पूर्व केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का सत्यापन कर लें। यदि किसी प्रकार की कमी पाई जाती है तो उसे तत्काल दूर किया जाए।

परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्रों के भीतर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक या डिजिटल गैजेट पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। आयोग के प्रतिनिधियों को सभी केंद्रों पर पर्याप्त क्षमता वाले जैमर लगाने तथा परीक्षा शुरू होने से पहले उनकी कार्यक्षमता की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों का बायोमैट्रिक सत्यापन और प्रवेश जांच सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में अनिवार्य रूप से की जाएगी। प्रश्नपत्रों को भी सीसीटीवी निगरानी में सुरक्षित रखा जाएगा और निर्धारित समय पर नियमानुसार खोला जाएगा।

जिलाधिकारी ने प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को परीक्षा केंद्र परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। विद्युत विभाग को परीक्षा अवधि के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। प्रशासन ने बताया कि परीक्षा अवधि के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 प्रभावी रहेगी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने जानकारी दी कि जनपद में कुल 55 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 18,302 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इनमें रुद्रपुर-किच्छा क्षेत्र के 21 केंद्रों पर 7,424, गदरपुर के 15 केंद्रों पर 4,308, बाजपुर के 11 केंद्रों पर 3,516 तथा काशीपुर के 8 केंद्रों पर 3,054 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

जिला प्रशासन का कहना है कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

Elon Musk First Trillionaire: कैसे SpaceX IPO ने बदल दिया दौलत का इतिहास

शनि जून 13 , 2026
Elon Musk First Trillionaire: SpaceX IPO के बाद वैश्विक संपत्ति के इतिहास में बना नया रिकॉर्ड The India Vox Business DeskNew Delhi | 13 June 2026 दुनिया की आर्थिक और कारोबारी इतिहास की किताबों में 12 जून 2026 एक ऐसे दिन के रूप में दर्ज हो सकता है, जब मानव […]
Elon Musk First Trillionaire बनने के बाद SpaceX और वैश्विक संपत्ति वृद्धि का सांकेतिक दृश्य

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share