13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एन परीक्षाएं

54 परीक्षा केंद्रों पर 21,798 अभ्यर्थी होंगे शामिल, परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश
देहरादून । संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आगामी 13 सितंबर 2026 (रविवार) को कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (सीडीएस), नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) एवं नेवल एकेडमी (एन) की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। जनपद देहरादून में इन परीक्षाओं के लिए 54 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
परीक्षाओं के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) केके मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षाओं को निर्विघ्न संपन्न कराने के निर्देश दिए।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा से संबंधित सीलबंद बॉक्स प्राप्त होने के बाद प्रत्येक परीक्षा केंद्र प्राप्त बॉक्स का विवरण एवं संख्या निर्धारित समय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा से एक दिन पूर्व केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं का भौतिक निरीक्षण कर सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में आयोग के अधिकारियों ने परीक्षा आयोजन से संबंधित दिशा-निर्देशों एवं व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी दी। बताया गया कि सीडीएस परीक्षा में 8,001 तथा एनडीए एवं एनए परीक्षा में 13,797 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सीडीएस परीक्षा तीन पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली प्रातः 9 से 11 बजे, द्वितीय पाली 12ः30 से 2ः30 बजे तथा तृतीय पाली 4 से 6 बजे तक होगी। वहीं एनडीए एवं एनए परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली प्रातः 10 से 12ः30 बजे तथा द्वितीय पाली 2 से 4ः30 बजे तक संपन्न होगी।
अपर जिलाधिकारी ने परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री

शुक्र सितम्बर 11 , 2026
आयुर्वेद, मेडिकल टूरिज्म, योग, ज्योतिष और वैदिक गणित को मिले विशेष प्रमुखता देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में हरिद्वार स्थित मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान, ऋषिकुल के समग्र विकास से संबंधित प्रस्तावित मास्टर प्लान की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष संस्थान […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share