शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर गांधी पार्क, देहरादून में विरोध प्रदर्शन

NEET Paper Leak के खिलाफ प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

NEET Paper Leak Protest Dehradun: युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में उठाई जवाबदेही तय करने की मांग

Dehradun, 06 june 2026 : NEET परीक्षा में पेपर लीक और CBSE बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में कथित अनियमितताओं के विरोध में आज सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने गांधी पार्क, देहरादून में प्रदर्शन कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

वक्ताओं ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और विभिन्न प्रतियोगी एवं बोर्ड परीक्षाओं में गड़बड़ियों ने देश के करोड़ों छात्रों और युवाओं के भविष्य पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। इन घटनाओं ने युवाओं के बीच निराशा, असुरक्षा और व्यवस्था के प्रति अविश्वास का माहौल पैदा किया है।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पिछले चार वर्षों के दौरान NEET परीक्षा से जुड़े पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के मामले लगातार सामने आते रहे हैं, लेकिन शिक्षा मंत्रालय द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। अब जब देशभर के युवा सड़कों पर उतरकर जवाबदेही की मांग कर रहे हैं, तब केवल अधिकारियों के तबादले कर मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि अब CBSE बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में भी गंभीर गड़बड़ियां सामने आई हैं, जिससे 12वीं कक्षा के लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उनका कहना था कि परीक्षा संचालन और मूल्यांकन की जिम्मेदारी ऐसी कंपनियों को सौंपी गई जिन पर पहले से ही अनियमितताओं और घोटालों के आरोप लग चुके थे। साथ ही आरोप लगाया गया कि सरकार ने नियमों और मानकों में बदलाव कर इन कंपनियों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आज देश के लाखों छात्र और युवा पेपर लीक तथा परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों से परेशान होकर सड़कों पर संघर्ष करने को मजबूर हैं, लेकिन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अब भी अपने पद पर बने हुए हैं। उन्होंने मांग की कि शिक्षा मंत्री तत्काल इस्तीफा दें, विभागीय जिम्मेदार अधिकारियों को निलंबित किया जाए तथा परीक्षा प्रक्रिया में शामिल दोषी कंपनियों और व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। वक्ताओं ने कहा कि जब तक जवाबदेही तय नहीं की जाती और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई नहीं होती, तब तक देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार संभव नहीं है।

विरोध प्रदर्शन में मोहित डिमरी, कमला पंत, निर्मला बिष्ट, सुजाता पॉल, तुषार, हरेंद्र कनेरी, सूरज नेगी, पंकज उनियाल, मुकेश बहुगुणा, ललित श्रीवास्तव, स्मृति नेगी, सर्वेश सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता और युवा शामिल रहे।


#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

तुंगनाथ धाम में श्रद्धालु ने घोड़ा-खच्चर संचालक को मारा, सिर पर गंभीर चोट

Sat Jun 6 , 2026
Tungnath Pilgrim Assault Case: विवाद के बाद संचालक घायल, स्थानीय लोगों ने दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उठाई मांग Rudraprayag, 06 June 2026: विश्व प्रसिद्ध तुंगनाथ धाम में एक तीर्थयात्री द्वारा स्थानीय घोड़ा-खच्चर संचालक के साथ कथित मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में संचालक के […]
Tungnath Pilgrim Assault Case: रुद्रप्रयाग के तुंगनाथ धाम में एक तीर्थयात्री पर घोड़ा-खच्चर संचालक से मारपीट का आरोप। घायल संचालक के मामले में जांच शुरू।

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share