देहरादून में रोजगार नीति कानून की मांग को लेकर युवाओं का प्रदर्शन

देहरादून में रोजगार नीति कानून की मांग को लेकर सत्याग्रह करते युवा

स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति के बैनर तले आयोजित सत्याग्रह में युवाओं ने उत्तराखंड रोजगार नीति कानून बनाने और पांच वर्षों का भर्ती कैलेंडर जारी करने की मांग उठाई।

Dehradun, 09 June 2026: स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति के तत्वावधान में मंगलवार को एकता विहार, देहरादून में “रोजगार आंदोलन–सत्याग्रह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने भाग लेकर प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी पर चिंता जताई तथा सरकार से रोजगार को लेकर ठोस नीति बनाने की मांग की।

इस अवसर पर पूर्व छात्र संघ महासचिव, डीएवी महाविद्यालय सचिन थपलियाल ने कहा कि राज्य गठन के 25 वर्ष बाद भी उत्तराखंड का युवा रोजगार के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होंने सरकार से शीघ्र उत्तराखंड रोजगार नीति कानून लागू करने तथा आगामी पांच वर्षों का भर्ती एवं रोजगार कैलेंडर जारी करने की मांग की।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

उन्होंने कहा कि यदि युवाओं की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो प्रदेश का युवा एक बार फिर सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी और पलायन की समस्या से निपटने के लिए रोजगार नीति कानून समय की आवश्यकता बन चुका है।

सत्याग्रह में विनोद प्रसाद रतूड़ी, सत्य प्रकाश कोटियाल, आनंद राम, अजय नौटियाल, अनूप सिंह सहित कई युवा और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने “काम नहीं तो वोट नहीं” और “जॉब चाहिए, जुमला नहीं” जैसे नारों के माध्यम से अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया। वक्ताओं का कहना था कि राज्य के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और पलायन रोकने के लिए दीर्घकालिक रोजगार नीति तैयार की जानी चाहिए।

सत्याग्रह के समापन पर युवाओं ने जनगीत प्रस्तुत कर स्थायी राजधानी गैरसैंण और रोजगार सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया।

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

नियमों से समझौता नहीं, अवैध निर्माणों पर जारी रहेगा सख्त अभियान : बंशीधर तिवारी

Tue Jun 9 , 2026
बिना स्वीकृत मानचित्र बनाए जा रहे फ्लैट और डुप्लैक्स भवनों पर MDDA की कार्रवाई, अधिकारियों ने नियमों के उल्लंघन पर भविष्य में भी सख्ती के संकेत दिए Dehradun, 09 June 2026: राजधानी देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल्हान […]
MDDA का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share