DLEPC-2025: 16 बाल वैज्ञानिक राज्य स्तर के लिए चयनित

जनपद स्तरीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी DLEPC-2025 का समापन, 16 चयनित

जनपद स्तरीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी DLEPC-2025 का भव्य समापन, 16 बाल वैज्ञानिक राज्य स्तर के लिए चयनित

Dehradun, 10 February: जनपद देहरादून में जनपद स्तरीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता (DLEPC-2025) का दो दिवसीय आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। 9 फरवरी 2025 से प्रारंभ हुई इस प्रतियोगिता का समापन बाल वैज्ञानिकों के सम्मान समारोह के साथ भव्य रूप से किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रबुद्ध शिक्षाविद राकेश मोहन डबराल, प्रधानाचार्य श्री गुरु राम राय लक्ष्मण इंटर कॉलेज, पथरी बाग, देहरादून उपस्थित रहे। उन्होंने बाल वैज्ञानिकों और उनके मार्गदर्शन शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि नवाचार आधारित विज्ञान प्रोजेक्ट समाज की वास्तविक समस्याओं के समाधान की दिशा में एक मजबूत कदम हैं और यही देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं

जनपद स्तरीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी DLEPC-2025 का समापन
जनपद स्तरीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी DLEPC-2025 का समापन कार्यक्रम

157 बाल वैज्ञानिकों ने प्रदर्शित किए नवोन्मेषी प्रोटोटाइप

दो दिवसीय इस जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 157 बाल वैज्ञानिकों ने अपने-अपने नवोन्मेषी विज्ञान प्रोटोटाइप प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी में पर्यावरण संरक्षण, जल प्रबंधन, ऊर्जा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक समस्याओं से जुड़े नवाचारों को विशेष रूप से सराहा गया।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

प्रोजेक्ट्स का मूल्यांकन एनआईएफ (NIF) के वैज्ञानिक डॉ. पारस, हिमानी शर्मा (एसोसिएट प्रोफेसर), डॉ. चारू द्विवेदी (असिस्टेंट प्रोफेसर), दून विश्वविद्यालय, तथा प्रधानाचार्य सुनील जोशी और राजीव काला द्वारा किया गया।

मूल्यांकन के उपरांत 16 उत्कृष्ट नवाचारों को राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित बाल वैज्ञानिक

राज्य स्तर के लिए चयनित प्रतिभागी निम्नलिखित हैं—

  • मुस्कान — यूपीएस डर्मिगाड, चकराता

  • हर्षित बिष्ट — आर्मी पब्लिक स्कूल, बीरपुर

  • रागिनी — गवर्नमेंट इंटर कॉलेज, गुनियाल गांव

  • राधिका — गवर्नमेंट गर्ल्स यूपीएस, भानियावाला

  • मानवी — गवर्नमेंट यूपीएस, भोपाल पानी

  • दिव्यांशु — गवर्नमेंट यूपीएस, माजरी ग्रांट

  • सागर — सारादेव स्कूल

  • स्नेहा — गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, बॉम्बे बाग

  • सक्षम — एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, वसंत विहार

  • रोहित मंडल — यूपीएस, आराघर

  • कशिश — गवर्नमेंट इंटर कॉलेज, कुनादगुरा

  • कंचन — जीआईसी, साहिया कालसी

  • तन्वी — डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल

  • कनिका — जीआईसी, सेलाकुई

  • अमर — जीआईसी, जस्सोवाला

  • श्रुति — जीजीआईसी, लकी बाग

बाल वैज्ञानिकों एवं शिक्षकों का हुआ सम्मान

मुख्य अतिथि एवं जनपद इंस्पायर अवार्ड आयोजन समिति द्वारा चयनित बाल वैज्ञानिकों एवं उनके मार्गदर्शन शिक्षकों को प्रमाण पत्र, मेडल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

शिक्षक संगठनों एवं गणमान्य व्यक्तियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में राजकीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सुभाष झलडियाल, महामंत्री अर्जुन पंवार, इंस्पायर अवार्ड खंड समन्वयक संजय मौर्य, सरदार दलजीत सिंह, महावीर सेमवाल, पवन शर्मा, आशीष डबराल, वीरेंद्र यादव, राजीव अग्रवाल, मीडिया प्रभारी सुरेंद्र कुमार सहगल, अंजना बिष्ट, भावना नैथानी, आरती ममगांई, जिला संदर्भ दाता रिचा जुयाल, धनंजय उनियाल, महावीर सिंह मेहता, नरेश कोटला, दिगंबर सिंह नेगी, स्मिता सेमवाल, योगिता भट्ट, सी. एम. कोठियाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

CBSE 2026 On-Screen Marking: अब ऑनलाइन चेक होंगी कक्षा 12 की कॉपियाँ

मंगल फरवरी 10 , 2026
CBSE ने 2026 से कक्षा 12 की कॉपियों की जाँच के लिए लागू किया On-Screen Marking सिस्टम New Delhi/Dehradun, 10n February: Central Board of Secondary Education (CBSE) ने 2026 की बोर्ड परीक्षाओं से कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में बड़ा बदलाव करते हुए On-Screen Marking (OSM) प्रणाली लागू […]
CBSE 2026 On-Screen Marking: अब ऑनलाइन चेक होंगी कक्षा 12 की कॉपियाँ

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share