स्पोर्टिंग फिएस्टा: कनिष्ठ वर्ग के वार्षिक खेल दिवस में दिखा बच्चों का जोश और उत्साह

स्पोर्टिंग फिएस्टा में उत्साह से दमक उठे नन्हे चेहरे

स्पोर्टिंग फिएस्टा: द एशियन स्कूल में छब्बीसवें स्थापना दिवस पर उत्साह से दमक उठे नन्हे चेहरे

Dehradun, 14 October: द एशियन स्कूल, देहरादून में 2025-26 सत्र के तहत आयोजित कनिष्ठ वर्ग के वार्षिक खेल दिवस ने बच्चों के उत्साह और जोश से पूरे परिसर को जीवंत कर दिया। यह आयोजन विद्यालय के छब्बीसवें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मनाया गया, जिसमें प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के गौरवशाली पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट कमांडर अमन डोबरियाल एवं उनकी धर्मपत्नी मनीषा डोबरियाल उपस्थित रहे। खेल दिवस की शुरुआत रंग-बिरंगी प्रतियोगिताओं से हुई जिसमें 25 से 100 मीटर दौड़, रिले रेस और प्री-प्राइमरी वर्ग की फ्रॉग रेस, अम्ब्रेला रेस व रेनकोट रेस ने सबका मन मोह लिया। यू.के.जी. के बच्चों ने प्रस्तुत की शानदार रेनबो ड्रिल, जबकि कक्षा 4 और 5 के विद्यार्थियों ने ऊर्जावान चेयर जुम्बा डांस के जरिए फिटनेस का संदेश दिया। इसके बाद आकर्षक अम्ब्रेला ड्रिल ने टीमवर्क और तालमेल का सुंदर प्रदर्शन किया।

स्पोर्टिंग फिएस्टा में उत्साह से दमक उठे नन्हे चेहरे
स्पोर्टिंग फिएस्टा में उत्साह से दमक उठे नन्हे चेहरे

कक्षा 1 से 3 तक के बच्चों ने विभिन्न देशों की संस्कृति को दर्शाती परेड के माध्यम से कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय रंगों से भर दिया। वहीं, अभिभावकों के लिए आयोजित विशेष प्रतियोगिता “हूप हसल!!!” ने कार्यक्रम में मनोरंजन और पारिवारिक सहभागिता का नया रंग जोड़ा।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कमांडर अमन डोबरियाल ने बच्चों के उत्साह और खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि जीवन में संतुलन और अनुशासन बनाए रखने के लिए खेल अत्यंत आवश्यक हैं।

कार्यक्रम के समापन पर स्कूल की प्रधानाचार्या रुचि प्रधान दत्ता ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों और आयोजन समिति के प्रति आभार जताया। उन्होंने विजेता छात्रों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास और टीम भावना को प्रोत्साहित करते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक गगनजोत जुनेजा, वर्तिका साह, हेड सीनियर स्कूल मुकेश नागिया, कनिष्ठ वर्ग की उपप्रमुख सुरभि नरूला, बरसर संदेश शर्मा, डीन ऑफ एक्टिविटी श्वेता माटा और आवासीय प्रमुख सुभाष शर्मा उपस्थित रहे।
सेवानिवृत खेल विभागाध्यक्ष सूबेदार संजय कुमार राणा और उनकी टीम के कुशल संचालन में यह खेल दिवस सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के मन में अविस्मरणीय यादें छोड़ दीं।

 

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए पहली उम्मीदवार सूची जारी की

Tue Oct 14 , 2025
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 66 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों के नाम घोषित New Delhi, 14 October: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले भाजपा ने एक बड़ी लड़ाई का बिगुल बजा दिया है। पार्टी ने न केवल केंद्रीय कार्यालय से पहली उम्मीदवार सूची जारी की है, बल्कि इसे […]
बिहार विधानसभा चुनाव 2025

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share