Asian School Ceremony: 706 विद्यार्थियों को वार्षिक समारोह में किया गया सम्मानित

Asian School Ceremony: 706 विद्यार्थियों को वार्षिक समारोह में किया गया सम्मानित

The Asian School में 22वें वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन

Dehradun, 24 May: The Asian School में 22वें वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। शैक्षणिक सत्र 2025–26 के अंतर्गत आयोजित The Asian School Annual Prize Giving Ceremony में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया।

विद्यालय द्वारा पुरस्कारों को छह प्रमुख श्रेणियों में विभाजित किया गया, जिनमें गवर्नर पुरस्कार, प्रिंसिपल पुरस्कार, शिक्षक पुरस्कार, कक्षाध्यापक पुरस्कार, शत-प्रतिशत उपस्थिति पुरस्कार तथा कथा लेखन कौशल पुरस्कार शामिल रहे।

Also Read: डिग्री बढ़ीं, नौकरी कम हुई? युवाओं की सबसे बड़ी चिंता

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उन्हें स्मृति चिह्न और विद्यालय पत्रिका ‘कलर्स’ भेंट कर सम्मानित किया।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

The Asian School Annual Prize Giving Ceremony के दौरान इस वर्ष कुल 706 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इनमें 201 विद्यार्थियों को गवर्नर पुरस्कार, 281 विद्यार्थियों को प्रिंसिपल पुरस्कार, 123 विद्यार्थियों को शिक्षक पुरस्कार, 76 विद्यार्थियों को कक्षाध्यापक पुरस्कार, 20 विद्यार्थियों को शत-प्रतिशत उपस्थिति पुरस्कार तथा 5 विद्यार्थियों को कथा लेखन कौशल पुरस्कार प्रदान किए गए।

Also Read: क्यों थकी हुई दिख रही है आज की Generation?

विद्यालय के निदेशक-प्रधानाचार्य अनन्त विजय दत्त थपलियाल ने वार्षिक शैक्षणिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों के समग्र विकास, आत्मविश्वास, नैतिक मूल्यों तथा आधुनिक और पारंपरिक शिक्षा के संतुलन पर विशेष जोर दिया।

मुख्य अतिथि मनोज कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परिश्रम, आत्मविश्वास और अनुशासन सफलता की सबसे बड़ी कुंजी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने और माता-पिता, शिक्षकों एवं राष्ट्र का नाम गौरवान्वित करने का संदेश दिया।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नृत्य एवं संगीत कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। विशेष रूप से गणेश स्तुति पर आधारित शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम का संचालन त्यागी श्रेष्ठा थपलियाल और रेचल मसीही ने संयुक्त रूप से किया, जबकि हेड गर्ल रिद्धिमा सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन किया।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

CBSE Scanned Copies को लेकर बड़ा अपडेट, दोबारा आवेदन नहीं करना होगा

रवि मई 24 , 2026
CBSE ने छात्रों को दी राहत, Scanned Copies के लिए दोबारा आवेदन नहीं करना होगा फीस कटने की तकनीकी गड़बड़ी पर CBSE का बड़ा अपडेट New Delhi/ Dehradun, 24 May: Central Board of Secondary Education ने कक्षा 12 के पोस्ट-रिजल्ट प्रोसेस को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। बोर्ड ने […]
CBSE Scanned Copies को लेकर बड़ा अपडेट, दोबारा आवेदन नहीं करना होगा

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share