एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र, वेशभूषा प्रतियोगिता ने मोहा मन

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र, वेशभूषा प्रतियोगिता ने मोहा मन

विद्यार्थियों को डिजिटल सुरक्षा का संदेश, नन्हे बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से जीता दिल

Dehradun, 16 May: एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में शुक्रवार को विद्यार्थियों एवं नन्हे बच्चों के लिए दो विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कक्षा नौवीं और ग्यारहवीं के विद्यार्थियों के लिए साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र आयोजित किया गया, जबकि छोटे बच्चों के लिए आकर्षक वेशभूषा प्रतियोगिता ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र में सामाजिक कार्यकर्ता एवं मनु शक्ति संगठन की अध्यक्ष ममता पांगती नागर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, साइबर उत्पीड़न, फर्जी लिंक, ऑनलाइन गेमिंग धोखाधड़ी, ओटीपी ठगी और बैंक खातों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।

ममता पांगती नागर ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में इंटरनेट और सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्ण एवं सुरक्षित उपयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताते हुए सतर्क डिजिटल नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछकर महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

इसी अवसर पर विद्यालय में छोटे बच्चों के लिए रंगारंग वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न आकर्षक परिधानों में शानदार प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों का आत्मविश्वास, रचनात्मकता और मनमोहक प्रदर्शन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे। अभिभावकों और शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रतिभा की सराहना की।

प्रतियोगिता के परिणामों में प्ले ग्रुप से अनय अर्नोला प्रथम स्थान पर रहे। नर्सरी वर्ग में शनाया भंडारी ने प्रथम, अद्विक चमोली ने द्वितीय तथा हारून थापा एवं प्रिशा ढोबाल ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। एलकेजी वर्ग में मन्नत सेठी प्रथम, अविका उनियाल द्वितीय और समरवीर सचदेवा तृतीय स्थान पर रहे। वहीं यूकेजी वर्ग में अथर्व भंडारी प्रथम, आयांशी भंडारी एवं रुद्र कुमार संयुक्त रूप से द्वितीय तथा समृद्धि भट्ट तृतीय स्थान पर रहीं।

विद्यालय के निदेशक पंकज होलकर एवं प्रधानाचार्य प्रदीप गौड़ ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और व्यक्तित्व विकास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विजेताओं को शुभकामनाएँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

रायपुर में सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण को लेकर कांग्रेस का विरोध

Sat May 16 , 2026
मालूवन क्षेत्र में अवैध निर्माण की सूचना पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उठाई जांच की मांग Dehradun, 16 may: रायपुर विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम, राजस्व विभाग, वन विभाग, सिंचाई विभाग एवं कैंट बोर्ड की भूमि पर लगातार हो रहे अवैध कब्जों और निर्माण कार्यों को लेकर स्थानीय जनता एवं कांग्रेस […]
रायपुर में सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण को लेकर कांग्रेस का विरोध

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share