CBSE ने शिक्षकों को दिए अनुभवात्मक अधिगम के मंत्र

CBSE ने शिक्षकों को दिए अनुभवात्मक अधिगम के गुर

CBSE की ओर से दो दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यशाला का आयोजन

57 शिक्षकों ने लिया भाग, अनुभवात्मक अधिगम पर हुई चर्चा

Dehradun, 20 September: शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के समग्र विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से सीबीएसई (CBSE) लगातार नवाचार कर रहा है। इसी कड़ी में देहरादून स्थित दी एशियन स्कूल में 19 व 20 सितम्बर को दो दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय था अनुभवात्मक अधिगम पर आधारित शिक्षण पद्धतियां, जिसमें शहर के विभिन्न विद्यालयों से आए 57 शिक्षकों ने भाग लिया।

विशेषज्ञों ने दी नई शिक्षण विधियों की जानकारी

CBSE ने शिक्षकों को दिए अनुभवात्मक अधिगम के गुर
दी एशियन स्कूल में अनुभवात्मक अधिगम पर हुई चर्चा

CBSE की ओर से आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के पहले दिन अनुभवात्मक अधिगम (Experiential Learning) को लेकर शिक्षकों को नई शिक्षण तकनीकों की जानकारी दी गई। साथ ही नई शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के उदृेश्यों पर भी चर्चा की गई। वहीं दूसरे दिन विशेषज्ञों ने संवेदनशील शिक्षण विधियों और विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को पढ़ाने की तकनीकों पर जानकारी दी। इस दौरान प्रतिभागियों ने केस स्टडी, प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग, रोल प्ले और समस्या समाधान जैसी गतिविधियों में भाग लिया। इन अभ्यासों का उद्देश्य शिक्षण प्रक्रिया को अधिक रोचक और प्रभावशाली बनाना था। दी एशियन स्कूल की प्रधानाचार्या रूचि प्रधान दत्ता ने बताया कि कार्यशाला का मकसद शिक्षकों के ज्ञान, कौशल और समझ को बढ़ाना था। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय कार्यशाला में प्रशिक्षकों ने अनुभवात्मक शिक्षण की तकनीकों और उसके व्यावहारिक उपयोग पर विस्तार से चर्चा की। कार्यशाला में CBSE की ओर से बतौर रिसोर्स पर्सन नियुक्त हिल ग्रोव स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. ललिता कोठिया ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम में प्रतिभागियों को समूह गतिविधियों और प्रायोगिक अभ्यासों के माध्यम से नई शिक्षण विधियों की जानकारी दी गई।
कार्यशाला के समापन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ने सभी प्रशिक्षकों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं शिक्षकों को नई शिक्षण पद्धतियों से जोड़ती हैं और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं।

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Next Post

नकल माफिया हाकम सिंह रंगे हाथों गिरफ्तार, STF की बड़ी कार्रवाई!

रवि सितम्बर 21 , 2025
नकल माफिया हाकम सिंह के साथ मास्टरमाइंड पंकज गौड़ भी गिरफ्त में Dehradun, 20 September: उत्तराखंड की प्रतियोगी परीक्षाओं में पास कराने के नाम पर चल रहे करोड़ों के धंधे का भंडाफोड़! एसटीएफ और दून पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कुख्यात नकल माफिया हाकम […]
नकल माफिया हाकम सिंह के साथ मास्टरमाइंड पंकज गौड़ भी गिरफ्त में

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share